कठुआ पुलिस की अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन के खिलाफ 8 वाहन जब्त
कठुआ पुलिस ने एसएसपी मोहिता शर्मा के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस ने कठुआ और राजबाग क्षेत्रों से अवैध रूप से निर्माण सामग्री ...और पढ़ें

कठुआ एसएसपी मोहिता शर्मा के दिशा निर्देश पर पुलिस का अभियान तेज।
HighLights
कठुआ पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज किया।
अवैध निर्माण सामग्री ले जा रहे 8 वाहन जब्त किए गए।
जब्त वाहन भू-विज्ञान एवं खनन विभाग को सौंपे गए।
संवाद सहयोगी, हीरानगर। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के दिशा निर्देश पर पुलिस ने जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 वाहनों को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कठुआ और राजबाग क्षेत्रों में गश्त के दौरान अवैध रूप से निर्माण सामग्री ,बजरी व पत्थर, के खनन और परिवहन में लगे 05 डंपर और 03 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया।
पहली कार्रवाई 25 मार्च को थाना कठुआ पुलिस द्वारा की गई, जिसमें एसएचओ कठुआ इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में गश्त के दौरान 03 ट्रैक्टर ट्रॉलियां पीबी35एएन4264 सहित अन्य पकड़ी गईं। यह वाहन बिना वैध अनुमति फॉर्म-ए के निर्माण सामग्री का परिवहन कर रहे थे।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस पोस्ट चडवाल की टीम ने, , 04 डंपरों जेके 02डी जी4786, जेके 02डी एच8939, जेके 08एन 9439 व जेके 21एच -4799 को जब्त किया, जो बिना अनुमति निर्माण सामग्री ले जा रहे थे।
इसके अतिरिक्त, पुलिस पोस्ट मढीन की टीम ने भी एक डंपर जेके 02सीयू 4469 को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए सभी 08 वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग, कठुआ को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।