जम्मू-कश्मीर के कठुआ में तेज रफ्तार टैंकर ने कार को मारी टक्कर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब से श्रीनगर जा रहे पांच पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनपुर में एक अनियंत्रित कैंटर ने उनकी ...और पढ़ें

कैप्शन: सभी लोग श्रीनगर घूमने जा रहे थे (जागरण फाइल फोटो)
HighLights
कठुआ में सड़क हादसे में पांच पर्यटक घायल
घायलों में चार मॉरीशस के नागरिक शामिल हैं
अनियंत्रित कैंटर ने पर्यटकों की कार को टक्कर मारी
जागरण संवाददाता, कठुआ। जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार कठुआ के अंतर्गत लखनपुर में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पंजाब से श्रीनगर घूमने जा रहे पर्यटकों की कार को एक अनियंत्रित कैंटर वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 4 नागरिक मॉरीशस के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार, सभी पर्यटक पंजाब से कार में सवार होकर कश्मीर की वादियों का लुत्फ उठाने जा रहे थे। जैसे ही वे लखनपुर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग लहूलुहान हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जीएमसी (GMC) कठुआ ले जाया गया
घायलों की सूची
- प्रेमवती (53 वर्ष): पत्नी कालीमोटो, निवासी मॉरीशस। अत्यंत नाजुक हालत। सिर, छाती और शरीर के आंतरिक हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। जीएमसी जम्मू रेफर।
- भारती गंगोदीन (49 वर्ष): पत्नी विकास गंगोदीन, निवासी मॉरीशस। (इंटरनल इंजरी)
- कालीमोटो (55 वर्ष): पुत्र सिंघो पिल्लई, निवासी मॉरीशस। (इंटरनल इंजरी)
- विकास गंगोदीन (52 वर्ष): पुत्र देव दत्त गंगोदीन, निवासी मॉरीशस। (चेहरे और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें)
- संजय चौटाला (45 वर्ष): पुत्र ऋषि पाल, निवासी लुधियाना, पंजाब। (चेहरे, छाती और आंतरिक चोटें)