Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कठुआ राजबाग-रामकोट सेक्टर में हाई अलर्ट; दो हथियारबंद संदिग्धों की मूवमेंट के बाद सेना-सीआरपीएफ का सर्च ऑपरेशन शुरू

    By Rajinder Mathur Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Mon, 13 Apr 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

    कठुआ जिले के राजबाग और रामकोट सेक्टर में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। सुफैन गांव में दो हथियारबंद संदिग्धों की गतिविधि दे ...और पढ़ें

    राजबाग से रामकोट तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चल रहा है।

    राजबाग से रामकोट तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चल रहा है।

    HighLights

    1. कठुआ के राजबाग-रामकोट सेक्टर में तलाशी अभियान शुरू।

    2. दो हथियारबंद संदिग्धों की गतिविधि के बाद कार्रवाई।

    3. सेना, पुलिस, सीआरपीएफ मिलकर चला रहे ऑपरेशन।

    संवाद सहयोगी, हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार राजबाग और रामकोट सेक्टर के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक सुबह के समय राजबाग क्षेत्र के सुफैन गांव से अंबानाल जंगल की ओर दो संदिग्ध हथियारबंद व्यक्तियों की गतिविधि देखी गई। बताया जा रहा है कि दोनों के पास भारी बैग भी थे, जिससे इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर तुरंत सर्च एवं कॉर्डन ऑपरेशन शुरू किया।

    समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था, हालांकि अभी तक संदिग्ध आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष मार्च में सुफैन के जंगलों में हुई मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी और पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे।

    दोपहर को तलाशी अभियान चलाया

    यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से घुसपैठ के बाद आतंकियों के अंदरूनी क्षेत्रों में पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसी बीच, स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, एसओजी, और सीआरपीएफ ने रामकोट सेक्टर के पंजीतीर्थी, भीनी नाला, बरोटा, अगलीधार और आसपास के इलाकों में भी दोपहर करीब 12 बजे तलाशी अभियान चलाया।

    खबरें और भी

    उधर, नजदीकी सांबा जिले के सिडको जंगल क्षेत्र में भी दूसरे दिन सोमवार को तलाशी अभियान जारी रहा। यह अभियान रविवार तड़के उस समय शुरू किया गया था, जब अंधेरे का फायदा उठाकर दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि देखी गई थी।सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट पर हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।