अमरनाथ यात्रा पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, हीरानगर सेक्टर में J&K पुलिस और CISF ने संभाला मोर्चा; संयुक्त गश्त शुरू
आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत कर दी गई है। ...और पढ़ें
-1780803578691_m.webp)
श्रीअमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी (फोटो: जागरण)
HighLights
हीरानगर सेक्टर में अमरनाथ यात्रा सुरक्षा कड़ी की गई।
जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआईएसएफ ने संयुक्त गश्त की।
संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
संवाद सहयोगी, हीरानगर। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर हीरानगर सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत कर दी गई है। सीमा क्षेत्र से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
शनिवार को एसएचओ हीरानगर अमित सांगड़ा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा सीआइएसएफ के जवानों ने कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में संयुक्त गश्त तथा फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मुख्य बाजार, संवेदनशील स्थानों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास विशेष निगरानी रखी।
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सीमा क्षेत्र से आने-जाने वाले मार्गों पर नजर रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
गश्त के दौरान लोगों से भी सहयोग की अपील की गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया। सुरक्षा बलों की मौजूदगी से क्षेत्र में लोगों ने भी राहत महसूस की।
गौरतलब है कि हर वर्ष अमरनाथ यात्रा के दौरान हीरानगर सेक्टर सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी को देखते हुए इस बार भी सुरक्षा एजेंसियों ने पहले से ही तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।