Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बाद मुगल रोड बंद, बीच रास्ते में फंसे पर्यटक; रूट डायवर्ट

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 07:54 PM (IST)

    राजौरी-पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के कारण स्थायी रूप से बंद कर दी गई है। ...और पढ़ें

    कैप्शन: बर्फबारी के बाद मुगल रोड बंद (जागरण फोटो)

    कैप्शन: बर्फबारी के बाद मुगल रोड बंद (जागरण फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, पुंछ। राजौरी पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी और फिस्लन के चलते स्थायी तौर पर यातायात को बंद किया गया है।

    सड़क से बर्फ और भूस्खलन का मलबा हटाने के बाद ही मुगल रोड पर दोबारा यातायात बहाल किया जाए गया। गुरुवार सुबह से ही मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश और पीर पंजाल सहित मुगल रोड़ पर बर्फबारी के बाद सुबह से मैदानी क्षेत्रों बारी बारिश और मुगल रोड पर बर्फ बारी से तापमान में भारी गिरावट से मौसम दौबारा से ठंडा हो गया है।

    दोपहर ढाई बजे बंद किया मार्ग

    वहीं, गुरुवार दोपहर बाद लगभग 2:30 के करीब बर्फबारी और छतापानी और मानसर के मोडो पर भूस्खलन के बाद सड़क पर भारी फिसलन के कारण मुगल रोड की स्थिति खराब हो गई, जिससे वाहनों की आवाजाही असुरक्षित हो गयी है।

    रास्ते से मलबा हटाने का काम जारी

    मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए ऐहतियाती तौर पर चंढ़ीमड से पीर की गली तक सभी वाहनों को यातायात के लिए स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है मौसम साफ होतें ही। मुगल रोड से बर्फ और भूस्खलन का मलबा हटाने के उपरांत मुगल रोड पर जल्द से जल्द यातायात बहाल कर दिया जाएगा।