Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुंछ में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आतंकी साजिश के मामले में तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी; पांच घंटे चली पूछताछ

    By Bhopinder Singh Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Thu, 12 Mar 2026 06:55 PM (IST)

    एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी फंडिंग और गतिविधियों से जुड़े एक बड़े मामले की जांच के तहत तीन ठिकानों पर छापेमारी की। सुरनकोट के हाडी और ...और पढ़ें

    पुंछ नगर और सुरनकोट में पांच घंटे तक चली पूछताछ, देश विरोधी मामले से जुड़े सबूत इकट्ठे किए।

    पुंछ नगर और सुरनकोट में पांच घंटे तक चली पूछताछ, देश विरोधी मामले से जुड़े सबूत इकट्ठे किए।

    HighLights

    1. एनआईए ने पुंछ में तीन ठिकानों पर छापेमारी की।

    2. आतंकी फंडिंग और गतिविधियों की जांच जारी।

    3. सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के घर भी तलाशी।

    जागरण संवाद, पुंछ। जम्मू और कश्मीर में जारी आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत सीमावर्ती जिला पुंछ में गुरुवार तड़के जिले में एक महत्वपूर्ण आतंकी साजिश के मामले की जांच के सिलसिले में आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता और फंडिंग मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजंसी एनआईए द्वारा एक साथ सुरनकोट और पुंछ में तीन ठिकानों पर छापेमारी की।

    यह कार्रवाई विशेष रूप से पुंछ नगर के मोहल्ला खोडीनाड और -सूरनकोट के हाडी क्षेत्रों में केंद्रित रही, जहां से एक बड़े आतंकी नेटवर्क के तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रहीं है। जानकारी के अनुसार ये छापेमारी क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी समूहों को कथित आतंकी वित्त पोषण और समर्थन देने की चल रही जांच का हिस्सा थी।

    तीन स्थानों पर एक साथ चला तलाशी अभियान

    गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे के करीब एनआईए की टीमों ने जिला प्रशासन के सहयोग से केंद्रीय रिजर्व पुलिस, पुंछ पुलिस ने एक साथ पुंछ और सुरनकोट में घरों की घेराबंदी कर जांच शुरू की । लगभग पांच घंटों तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि देश विरोधी मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन, संचार रिकॉर्ड और अन्य सामग्री से संबंधित सबूत इकट्ठा करने के लिए तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान जिले में तीन स्थानों पर तड़के चलाया गया।

    बताया जहां रहा है कि आतंकी फंडिंग गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों मोबाइल फोन लेपटॉप,बेंक अकाउंट सहित अन्य दस्तावेंजो की जांच की गई।

    गुरुवार सुबह एनआईए द्वारा अब्दुल अजीज पुत्र अब्दुल रहमान निवासी हाडी सुरनकोट (2) मुनव्वर हुसैन पुत्र रोशन दीन निवासी हाडी सुरनकोट और फिरोज दीन पुत्र गुलाम दीन निवासी हाडी सुरनकोट,वर्तमान समय में पुंछ नगर के मोहल्ला खोडीनाड में रहता है इनके घरों पर छापेमारी की गई ।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि फिरोज दीन पुत्र गुलाम दीन सेवानिर्त सरकारी कर्मचारी हैं जो नियंत्रण रेखा चक्का दा बाग से भारत पाक के बिच व्यापार के दौरान वहा पर तैनात रहा है।