पुंछ मे दर्दनाक आल्टो कार दुर्घटना, गाड़ी के नाले में गिरने से एक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल
पुंछ जिले के सुरनकोट में मीरजा मोड़ पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क पर गड्ढों के कारण चालक का नियंत्रण खो गया और कार 30 फुट गहरे नाले में ज ...और पढ़ें

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा।
संवाद सहयोगी, पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के मीरजा मोड़ में एक एक ऑल्टो कार दुर्घटना का शिकार हो गयी। इस दुर्घटना में एक 42 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि अन्य तीन गम्भींर रूप से घायल हो गए।
घायलो काे सुरनकोट उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। परंतु उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें उचित इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह राजौरी थन्ना मंडी से एक परिवार अपने निजी वाहन आल्टो कार जेके 11ए 2008 सुरनकोट की तरफ जा रहा था। लगभग 11.00 बजे के करीब जैसे ही सुरनकोट के मीरजामोड क्षेत्र में पहुंचे सड़क पर बने खड्ढो में वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर एक तीखे मोड़ पर आल्टो कार दुर्घटना का शिकार हो कर सड़क से लगभग तीस फुट गहरे नाले में गिर गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की ली मदद
इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन में सवार चालक सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो । दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को सूचित करते हुए कार में मौजूद लोगों को खाई से बाहर निकाला।
पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों द्वारा जांच के दौरान 42 वर्षीय ज़फर जावेद पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला, निवासी थन्नामंडी को मृत घोषित कर दिया।
जीएमसी राजौरी में चल रहा ईलाज
वहीं अन्य तीन घायलों को प्रथामिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते वहां से उचित इलाज के लिए जीएमसी राजौरी रैफर कर दिया।
घायलो की पहचान अमजद खान पुत्र मोहम्मद आलम, आयु लगभग 35 वर्ष निवासी बेरामगला, गुलशन नाज़ पत्नी ज़फर जावेद आयु लगभग 36 वर्ष निवासी बुनी खेत बरमाय गला जबकि मोहम्मद शब्बीर पुत्र खज़र दीन निवासी बहराम गला के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
खबरें और भी
वहीं सुरनकोट अस्पताल में पुलिस की निगरानी में 42 वर्षीय मृत नागरिक के शव को पोस्ट मार्टम के उपरांत कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद परिवार के हवाले कर दिया।