Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास बारूदी सुरंग में धमाका, सेना के दो जवान घायल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:29 AM (IST)

    पुंछ के मेंढर सेक्टर में LoC के पास बारूदी सुरंग निष्क्रिय करते समय हुए विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। ...और पढ़ें

    पुंछ में LoC के पास बारूदी सुरंग में धमाका (File Photo)

    पुंछ में LoC के पास बारूदी सुरंग में धमाका (File Photo)


    HighLights

    1. पुंछ के मेंढर सेक्टर में बारूदी सुरंग में धमाका

    2. बारूदी सुरंग निष्क्रिय करते समय दो जवान घायल

    3. सेना ने पुंछ में एक और संदिग्ध विस्फोटक नष्ट किया

    जागरण संवाददाता, राजौरी। पुंछ के मेंढर सेक्टर में एलओसी के निकट बुधवार शाम को एक बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने के दौरान हुए विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को सेना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    संबंधित अधिकारियों के अनुसार, सेना का बम निरोधक दस्ता नियमित गश्त पर था। इस दौरान हादसा कंगा गली क्षेत्र में मिली बारूदी सुरंग को दस्ता निष्क्रिय कर रहा था कि विस्फोट हो गया।

    घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई थी बारूदी सुरंगें

    बता दें कि एलओसी पर घुसपैठ रोकने के लिए अग्रिम क्षेत्रों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई होती हैं। लगातार बारिश के कारण कई बार ये सुरंगें अपने स्थान से खिसक जाती हैं, जिसे समय-समय पर निष्क्रिय किया जाता है।

    इस बीच, पुंछ के नालवा-देगवार तरवान क्षेत्र में मजदूरों को एक जंग लगा संदिग्ध विस्फोटक मिला। सेना ने मौके पर पहुंच उसे नष्ट कर दिया।

    कैसे हुआ हादसा?

    जानकारी के अनुसार, बॉर्डर वाले इलाके में बारूदी सुरंगे लगाई गई। कभी-कभार बारिश की वजह से ये बहकर अपने स्थान से खिसक जाती है। इस बीच एक जंग लगा हुआ विस्फोटक डिवाइस बरामद किया गया था। जिसे दोनों जवान निष्क्रिय कर रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ।

    वहीं, कश्मीर के सोपोर में सर्च ऑपरेशन के समय एक घर से कबाड़ के 45 गोले रिकवर किए गए हैं। इनकी जांच जारी है। इस ऑपरेशन को अंजाम संयुक्त तरीके से सोपोर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की 5वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने दिया था। शीर कॉलोनी में सेना ने ये गोले बरामद किए। सुरक्षाकर्मी इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 से आजादी के बाद लद्दाख की नई उड़ान, 7 साल में कैसे तय किया 72 साल का फासला?

    यह भी पढ़ें- तेज बारिश में भी नहीं थमा मां वैष्णो के भक्तों का सैलाब, बैटरी कार-हेलीकॉप्टर बंद, 12 हजार ने थामा पारंपरिक मार्ग