Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu: जम्मू से 132 केवी लाइन में आई खराबी, चार घंटे राजौरी व पुंछ में गुल रही बिजली; बाजार हुए जल्दी बंद

    By gagan kohli Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 10:38 PM (IST)

    जम्मू से 132 केवी की लाइन में खराबी आने के कारण चार घंटे तक राजौरी और पुंछ दोनों जिलों में बिजली सप्लाई ठप रही। इस दौरान लोगों को खासा दिक्कतों का साम ...और पढ़ें

    जम्मू से 132 केवी लाइन में आई खराबी, चार घंटे राजौरी व पुंछ में गुल रही बिजली।
    जम्मू से 132 केवी लाइन में आई खराबी, चार घंटे राजौरी व पुंछ में गुल रही बिजली।

    जागरण संवाददाता, राजौरी। मंगलवार शाम को पांच बजे के करीब एकाएक राजौरी और पुंछ दोनों जिलों में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। सप्लाई ठप होने का कारण जम्मू से 132 केवी की लाइन में आई खराबी को बताया जा रहा है। चार घंटों तक बिजली की सप्लाई ठप रहने के कारण लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    मंगलवार शाम को पांच बजे के करीब एकाएक राजौरी व पुंछ में बिजली की सप्लाई ठप हो गई। लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन इंतजार काफी लंबा होता चला गया और बिजली की सप्लाई साढ़े नौ बजे के आसपास जाकर बहाल हुई। इस बीच दो से तीन बार बिजली आई, लेकिन उसी समय वापस बंद हो गई।

    बिजली गुल होने से जल्द बंद हो गया बाजार

    बिजली बंद होने के कारण दुकानदार भी अपनी दुकानों को जल्दी ही बंद करके अपने घरों की तरफ चल निकले और बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। साढ़े नौ बजे के करीब जैसे ही बिजली की सप्लाई बहाल हुई लोगों की राहत की सांस ली।

    ये भी पढ़ें; Srinagar News: अलगाववादी नेता मीरवाइज परिवार सहित पहुंचे दिल्ली, साल 2019 में किया गया था नजरबंद

    खराबी ठीक करने के बाद बहाल हुई बिजली की सप्लाई

    इस संबंध में बात करने पर विभाग के जेई रोमेश कुमार ने कहा कि जम्मू में तकनीकी खराबी के कारण बिजली की सप्लाई बंद थी। खराबी को ठीक करने के बाद राजौरी व पुंछ में बिजली की सप्लाई को बहाल कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Jammu: NIA ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, पाक नागरिक हबीबुल्ला मलिक का भी नाम शामिल