Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: जीएमसी राजौरी में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 150 छात्रों को मिलेगी एंट्री

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 02:12 PM (IST)

    राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने जीएमसी राजौरी में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दी है, जिससे कॉलेज की वार्षिक प्रवेश क्षमता 100 से बढ़कर 150 हो ग ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर: जीएमसी राजौरी में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं (फाइल फोटो)

    जम्मू-कश्मीर: जीएमसी राजौरी में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जीएमसी राजौरी में 50 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटों को मंजूरी मिली

    2. कॉलेज की वार्षिक प्रवेश क्षमता अब 100 से बढ़कर 150 हुई

    3. यह कदम जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करेगा

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने जीएमसी राजौरी में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कॉलेज की वार्षिक प्रवेश क्षमता 100 से बढ़कर 150 सीटों की हो गई है। आयोग के मेडिकल असेसमेंट बोर्ड ने अनुमति पत्र जारी किया है, जो विस्तृत निरीक्षण और मूल्यांकन के बाद प्रदान की गई है।

    इससे पहले, आयोग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जीएमसी श्रीनगर और जीएमसी जम्मू में भी 50-50 एमबीबीएस की अतिरिक्त सीटों पर पढ़ाई की अनुमति दी थी। जीएमसी राजौरी के प्रिंसिपल डॉ. अमरजीत सिंह भाटिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

    उन्होंने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र के विद्यार्थियों को, बल्कि जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य क्षेत्रों के छात्रों को भी लाभ मिलेगा। कुल सीटों में से 15 प्रतिशत सीटें अखिल भारतीय कोटा में होंगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इससे पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू और सरकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भी एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाई गई थी।

    जीएमसी राजौरी में सीटों के विस्तार से प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को और मजबूती मिलेगी। मंत्री ने कहा कि इस फैसले से मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिलेंगे और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित डाक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    खबरें और भी