Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजौरी जिले के सुंदरबनी में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं, शरारती तत्व फैला रहे हैं अफवाह; कार्रवाई की चेतावनी

    By Ankush Sharma Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Fri, 03 Apr 2026 06:09 PM (IST)

    सुंदरबनी के एडीसी रमकेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व कमी की अफवाहें फैला रहे हैं ...और पढ़ें

    जिला प्रशासन ने लोगों से की अपील- अफवाहों से दूर रहें, शांति बनाए रखें।

    जिला प्रशासन ने लोगों से की अपील- अफवाहों से दूर रहें, शांति बनाए रखें।

    HighLights

    1. सुंदरबनी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं।

    2. एडीसी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

    3. कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, सुंदरबनी। उपजिला सुंदरबनी में घरेलू गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। आम लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। शुक्रवार को सुंदरबनी के एडीसी रमकेश शर्मा ने कहा है कि तेल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह से जारी है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा गैस सिलिंडर की कमी को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

    एडीसी ने कहा कि लोग किसी भी प्रकार की चिंता या घबराहट में अतिरिक्त सिलिंडर इकट्ठा न करें। कुछ लोग जरूरत से ज्यादा सिलिंडर जमा कर रहे हैं, जिससे अन्य उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। एडीसी ने स्पष्ट किया है कि गैस एजेंसियों को नियमित रूप से पर्याप्त स्टाक मिल रहा है। हर उपभोक्ता तक समय पर सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है।

    अपनी आवश्यकता के अनुसार ही सिलिंडर लें

    एडीसी ने कहा कि लोग केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही सिलिंडर लें, ताकि सप्लाई व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सभी परिवारों को बिना किसी परेशानी के गैस उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। किसी भी प्रकार की कृत्रिम कमी या कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    प्रशासन की इस अपील के बाद आम लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें, शांति बनाए रखें और किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास करने से पहले प्रशासन या संबंधित गैस एजेंसी से सही जानकारी प्राप्त करें।

    खबरें और भी

    एडीसी रामकेश शर्मा ने कहा कि कुछ लोग लोगों को गुमराह करके सिचुएशन को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कालाबाजारी कर महंगे दाम पर गैस सिलेंडर बेचने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी शिकायत मिली है। अगर इस प्रकार की गतिवि‍धि में कोई शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।