Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध IED बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक संदिग्ध आईईडी बरामद कर उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध IED बरामद। फोटो जागरण

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध IED बरामद। फोटो जागरण

    HighLights

    1. राजौरी में सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आईईडी बरामद किया।

    2. बम निरोधक दस्ते ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया विस्फोटक उपकरण।

    3. गांधी मेमोरियल अकादमी के पास से मिला था आईईडी।

    जागरण संवाददाता, राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक संदिग्ध आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद कर उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। यह संदिग्ध आईईडी ढांगरी इलाके के अड़गी क्षेत्र में गांधी मेमोरियल अकादमी के पास से बरामद किया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद तुरंत बम निरोधक दस्ता राजौरी और सेना की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और जांच प्रक्रिया शुरू की। बम निरोधक दस्ते ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम को संदिग्ध आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद क्षेत्र की गहन तलाशी और सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।

    वहीं, इस घटना में अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह आईईडी वहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसका हाथ है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।