Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में मारे गए 30 बड़े आतंकी, लश्कर कमांडर रिजवान हनीफ ने कैमरे पर कबूला सच

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:14 PM (IST)

    लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर रिजवान हनीफ ने दावा किया है कि पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने संगठन के 30 कमांडरों को मार गिराया है। ...और पढ़ें

    लश्कर कमांडर रिजवान हनीफ ने कैमरे पर कबूला सच। फोटो एक्स

    लश्कर कमांडर रिजवान हनीफ ने कैमरे पर कबूला सच। फोटो एक्स

    HighLights

    1. लश्कर कमांडर रिजवान हनीफ ने 30 आतंकियों की मौत का दावा किया।

    2. पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें मार गिराया।

    3. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि की है।

    राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के एक प्रमुख कमांडर रिजवान हनीफ ने दावा किया है कि पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में बीते कुछ महीनों में अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर के 30 कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया है।

    उसने यह दावा संगठन की किसी बैठक में नहीं बल्कि एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए किया है। उसने दावा किया है कि एक बड़े कमांडर को भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अपने एजेंटों मुजफ्फराबाद में मरवाया है, लेकिन हम या पाकिस्तानी एजेंसियां आज तक इन हमलावरों को पहचान नहीं पायी हैं।

    यह पहली बार है जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2005 में अल-कायदा और तालिबान से संबंधों के चलते प्रतिबंधित किए गए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े किसी आतंकी ने सार्वजनिक रूप से इस तरह की हत्याओं का दावा किया है।

    हम इस्लाम का परचम हर जगह लहराएंगे

    रिजवान हनीफ ने अपने वीडियो में हिंदु समुदाय के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हम हनुमान, श्री राम की या गाय की पूजा करने वाले नहीं हैं। हिंदू चाहता है कि यहां गाय की पूजा हो, यहूदी चाहता है कि यहां बछड़े की पूजा हो। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। हम इस्लाम का परचम हर जगह लहराएंगे और इन्हें भगाएंगे।

    वीडियो में रिजवान हनीफ दावा करता है कि पिछले तीन-चार वर्षों में लश्कर-ए-तैयबा के कई सदस्य पाकिस्तान और गुलाम जम्मू कश्मीर में के अलग-अलग इलाकों में मारे गए हैं। हनीफ के मुताबिक, पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलाकोट और मुजफ्फराबाद में लश्कर-ए-तैयबा के 30 से ज्यादा आतंकियों की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी।

    खबरें और भी

    लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ आतंकी भारत में वांछित

    भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने वीडियो की सत्यता की जांच कर इसकी पुष्टि की है। एजेंसियों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ आतंकी है और भारत में वांछित है।

    इस बीच, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रिजवान हनीफ का बयान साबित करता है कि पाकिस्तान और गुलाम जम्मू कश्मीर में लश्कर ए तैयबा पूरी तरह से सक्रिय है। पाकिस्तान जो दावा करता है कि उसने लश्कर पर रोक लगा रखी है, लश्कर के सभी प्रमुख कमांडरों को उसने जेल में डाला है, सब झूठ साबित होता है।

    इससे पता चलता है कि लश्कर और पाकिस्तान की सरकार एक ही है, लश्कर को पाकिस्तान की एक अनाधिकृत फौज कहा जा सकता है। रिजवान हनीफ ने पाकिस्तान की पोल खोली है। इससे यह सभी समझा जा सकता है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठनों में अपने कमांडरों के मारे जाने के बाद खौफ का वातावरण बना हुआ है।