Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना, LG ने दिखाई हरी झंडी, तस्वीरों में देखिए भक्ति के रंग, बम-बम भोले के संग

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 10:36 AM (IST)

    Amarnath Yatra 2024 बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज रवाना हो गया है। अमरनाथ की यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ने बम-बम भ ...और पढ़ें

    Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना।
    Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना।

    HighLights

    1. पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर यात्री निवास से रवाना करते हुए एलजी।
    2. काली माता मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए भव्य व्यवस्था।
    3. श्रद्धालुओं के स्वागत में बच्चों ने प्रस्तुत किया शिव तांडव नृत्य।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। Baba barfani ke darshan, baba barfani, Amarnath yatra registration: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार यानी आज रवाना हो गया। अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू के आधार शिविर यात्री भवन भगवती नगर से रवाना हो गया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह 04:00 बजे हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यात्रा रवाना होने से पूर्व वीरवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस वर्ष अगर मौसम का साथ रहा तो रिकॉर्ड यात्रा होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

    परेड से श्रद्धालु और साधु रवाना हो गए। बाबा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे के लिए परेड ग्राउंड से बसों में सवार होते साधु।

    यात्रा पर निकलने का इंतजार करते हुए भगवती नगर में श्रद्धालु। यात्रा पर जाने को तैयार शिव भक्त।

    हरियाणा के रोहतक से आए साधु फकीर नाथ बाबा अमरनाथ यात्रा पर रवाना होते हुए। बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने से पहले बम बम भोले के जय घोष करते श्रद्धालु।

    हिमाचल प्रदेश से आई साध्वी पूर्णिमा प्रधान प्रेड ग्राउंड सेव बाबा अमरनाथ यात्रा पर रवाना होते हुए। वह पिछले 12 सालों से बाबा अमरनाथ यात्रा पर जा रही हैं।

    परेड ग्राउंड से साधुओं का जत्था बसों में सवार होकर बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते हुए। यह जत्था भगवती नगर यात्री निवास से आने वाले मुख्य जत्थे के साथ मिल जाएगा।

    6 बसों में सवार होकर तरीबन 250 साधु बाबा परेड ग्राउंड से बाबा अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए। इसमें 90 साधु बालटाल मार्ग से यात्रा पर जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2024: श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म... LG मनोज सिन्हा ने लिया तैयारियों का जायजा; 29 से शुरू होगी यात्रा

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी।

    ऊधमपुर जिला के टिकट स्थित काली माता मंदिर में अमरनाथ यात्रा के स्वागत के लिए इंतजार करने के दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ आम लोग बच्चों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य का आनंद लेते हुए।

    जम्मू से अमरेश्वर धाम के लिए पहले जत्थे में 4603 श्रद्धालु पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए हैं। यह श्रद्धालु 231 वाहनों में जम्मू से रवाना हो गए हैं। अमरनाथ यात्रा पर पहलगाम मार्ग से जाने वाले श्रद्धालुओं का काफिला उधमपुर के टिकरी से कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरता हुआ।

    यह भी पढ़ें- रियासी में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार, एक की मौत; तीन लड़ रहे जिंदगी से जंग