विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ धाम पर बिगड़ा मौसम, पहाड़ों पर हुआ हिमपात; आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार

Published: Sat, 08 Jun 2024 11:09 AM (IST)

कश्मीर में मौसम ठंडा बना हुआ है। शुक्रवार को कश्मीर में गुलमर्ग श्री अमरनाथ धाम (Amarnath Yatra 2024) व साधना ...और पढ़ें

बर्फबारी और श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा जारी रही।
बर्फबारी और श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा जारी रही।

HighLights

  1. श्रीनगर समेत अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा, आज भी ऐसा ही मौसम
  2. मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी कश्मीर में वर्षा की संभावना जताई है

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। देश के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, लेकिन कश्मीर में मौसम ठंडा बना हुआ है। शुक्रवार को कश्मीर में गुलमर्ग, श्री अमरनाथ धाम व साधना पास के ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा जारी रही।

पूरे कश्मीर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। वहीं जम्मू में भी गर्मी से कुछ राहत है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी कश्मीर में वर्षा की संभावना जताई है।

इस दिन से शुरू होगी यात्रा

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कश्मीर में चार दिन से रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है। बता दें कि यात्रा की शुरुआत 29 जून से होगी और यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी।

शुक्रवार को पहाड़ों पर हिमपात व अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा जारी रही, जिससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे 12.0 डिग्री, पहलगाम में सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे 7.0 डिग्री और गुलमर्ग में सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे 3.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

15 जून तक शुष्क रहेगा मौसम

विभाग के अनुसार, नौ जून से मौसम में सुधार आने लगेगा और उसके बाद 15 जून तक इसके मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। इसके चलते एक बार फिर से तापमान तेजी से चढ़ेगा और लू चलने की संभावना बनेगी।

जम्मू में लू का असर हुआ कुछ कम जम्मू में महीने भर से पड़ रहे लू के थपेड़ों से अब कुछ छुटकारा मिला है। पिछले दो दिनों से तापमान में हल्की गिरावट है। पूरे जम्मू कश्मीर में पारा सामान्य से नीचे आ गया है। शुक्रवार को जम्मू में अधिकतर तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस ही रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले दो दिनों तक दोपहर बाद धूल भरी आंधी के बीच कई स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। जम्मू में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। नौ से 17 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे पर मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें- CM Sukhu Delhi Visit: आज दिल्ली जाएंगे सीएम सुक्खू, दिल्ली में आयोजित होने वाली कार्य समिति बैठक में होंगे शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।