Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anantnag Lok Sabha Election 2024: पुंछ में मतदान केंद्र पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, महिला समेत चार घायल

    Updated: Sat, 25 May 2024 06:07 PM (IST)

    आज कश्मीर संभाग की अंतिम सीट अनंतनाग-राजौरी सीट पर मतदान हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ के शाहपुर मतदान केंद्र पर दो गुटों के बीच तगड़ी भिड़ंत हो ...और पढ़ें

    पुंछ में मतदान केंद्र पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प
    पुंछ में मतदान केंद्र पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

    एएनआई, श्रीनगर। Anantnag Rajouri Lok Sabha Election: कश्मीर संभाग की अनंतनाग-राजौरी सीट पर आज मतदान हो रहा है। इसी कढ़ी में आज दोपहर पांच बजे पुंछ जिला के शाहपुर मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। 

    मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मतदान केंद्र शाहपुर में किसी बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान चार लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए पुंछ के जिला अस्पताल ले जाया गया। 

    ये लोग हुए घायल

    घायलों की पहचान जहूर दीन (40) पुत्र मोहम्मद शरीफ, शहजाद अहमद (20) पुत्र मोहम्मद यूसुफ, कुमारी सलीमा बी (18) पत्नी शहजाद अहमद और मोहम्मद असलम (22) पुत्र मोहम्मद शरीफ सभी निवासी शाहपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: अनंतनाग-राजौरी सीट पर बंपर मतदान की उम्मीद, महज चार घंटे में ही टूट गया 2019 का मतदान रिकॉर्ड

    पुंछ के डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय ने एक्स पर कहा कि विवाद को समय रहते रोक दिया गया और मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मतदान किसी भी समय बाधित नहीं हुआ और सुचारू रूप से चला।

    कश्मीर की अंतिम सीट पर हो रहा मतदान

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पांच लोकसभा सीटें हैं। पिछले पांच चरणों में जम्मू-कश्मीर संभाग की दो-दो सीटों पर चुनाव हो गया है। आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कश्मीर संभाग की तीसरी सीट अनंतनाग -राजौरी सीट पर चुनाव हो रहा है। ऐसे में मतदान के दौरान आज दोपहर यह घटना घटी। दोनों गुटों में झगड़ा किसी बात को लेकर हुआ। इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mehbooba Mufti: समर्थकों के हिरासत में लेने पर भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- अगर मेरे संसद जाने से इतना डरते हैं तो...