Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारामूला में दोस्त संग घूमने गई युवती से दरिंदगी, वीडियो बनाकर किया वायरल, SSP ने बताया कैसे दोबोचे दोनों आरोपी

    By Naveen NawazEdited By: Rahul Sharma
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:55 PM (GMT+05:30)

    बारामूला में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ...और पढ़ें

    पुलिस ने बताया दोनों गिरफ्तार आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं।

    पुलिस ने बताया दोनों गिरफ्तार आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं

    HighLights

    1. बारामुला में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार।

    2. आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और प्रसारित किया।

    3. तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय खुफिया जानकारी से सुलझी गुत्थी।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, श्रीनगर बारामूला में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी पुलिस ने कहा कि यह गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर की गई विस्तृत जांच के बाद संभव हुई।

    बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 25 जुलाई को पुलिस थाना बारामूला में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि वह अपने एक पुरुष मित्र के साथ घूमने के लिए जलशीरी ड्रंगबल गई थी, जहां दो व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया।

    एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों के साथ अभद्र व्यवहार किया, उनकी पिटाई की और युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपितों ने इस घटना का वीडियो बनाया और बाद में उसे अन्य लोगों को भी दिखाया।

    तकनीकी साक्ष्यों और सूझबूझ से सुलझी गुत्थी

    एसएसपी ने कहा कि जांच के शुरुआती चरण में पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि पीड़िता आरोपियों को केवल उनके पहले नाम से ही जानती थी। हालांकि, तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की और सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    खबरें और भी

    दोनों गिरफ्तार आरोपी पेशे से ड्राइवर

    गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शाकिर अहमद लोन और मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है। दोनों जलशीरी के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पेशे से चालक (ड्राइवर) हैं, जबकि 27 वर्षीय अशरफ विवाहित है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच कानून के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर की जा रही है।