जम्मू-कश्मीर से BJP दूसरे चुने हुए नेता को भेजेगी राज्यसभा, जीत पर सचिवालय के बाहर बुलंद हुए मोदी-मोदी के नारे
जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल की है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वह राज्यसभा जाने वाले भाजपा क ...और पढ़ें
-1761365948906_m.webp)
जम्मू-कश्मीर से BJP दूसरे चुने हुए नेता को भेजेगी राज्यसभा। फोटो जागरण
HighLights
सत शर्मा ने राज्यसभा चुनाव जीता
श्रीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न
सत शर्मा को मिले 32 वोट
राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा राज्यसभा चुनाव जीतने पर श्रीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह सिर चढ़ कर बोला। सत शर्मा राज्यसभा के लिए चुन गए जम्मू कश्मीर भाजपा के दूसरे नेता हैं। उनसे पहले वर्ष 2015 में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिन्ह मन्हास ने राज्यसभा की यह सीट जीती थी। उनकी जीत को लेकर भाजपा की कश्मीर इकाई का जोश शुक्रवार शाम को सिर चढ़ कर बोला।
विधानसभा सचिवालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ध्वज फहराने के साथ मोदी मोदी के नारे बुलंद किए। शाम पांच बजे विधानसभा सचिवालय में वोटों की गनती शुरू होने के साथ ही श्रीनगर सचिवालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी। रात साठे आठ बजे तक सत शर्मा विधानसभा सचिवालय से बाहर नही आए थे। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने उनके बाहर आने तक नारेबाजी कर पार्टी की जीत पर भारी उत्साह दिखाया।
सत शर्मा को 32 वोट मिले
अब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से सत शर्मा राज्यसभा में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करेंगे। सत शर्मा ने वर्ष 2015 में हुए राज्यसभा के चुनाव में शमशेर सिंह मन्हास को राज्यसभा में भेजने के लिए वोट डाला था। तब जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी की सरकार थी।
शमशेर सिंह मन्हास को सहयोगी पार्टी के समर्थन से वर्ष 2015 में राज्यसभा चुनाव में 57 वोट मिले थे। अब मुख्य विपक्षी दल के रूप में राज्यसभा चुनाव में लेने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा को 32 वोट मिले हैं।
खबरें और भी
एनसी को मिले 22 वोट
उनके प्रतिद्वंदी नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार इमरान नबी डार को 22 वोट मिले। इसी बीच सत शर्मा के श्रीनगर में राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने में श्रीनगर में भाजपा के विधायकों व पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद सत शर्मा शनिवार दोपहर को श्रीनगर से जम्मू पहुंचेंगे।
उनके साथ भाजपा के कई विधायक भी आ रहे हैं। जम्मू पहुंचने के बाद वह पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ जम्मू में बावे वाली माता मंदिर में माथा टेकने जाएंगे। प्रदेश भाजपा में 1997 से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे सत शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। वह दो बार जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।
संगठन को जमीनी सतह को मजबूत बनाने की दिशा में काम
वह वर्ष 2014 से 2018 तक जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। सत शर्मा को तीन नवम्बर 2024 को रविंदर रैना के स्थान पर फिर से जम्मू-कश्मीर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें 24 जनवरी 2025 को उन्होंने 2027 तक के कार्यकाल के लिए फिर से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष के दूसरे कार्यकाल के दौरान सत शर्मा को संगठन को जमीनी सतह पर मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
सत शर्मा वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जम्मू पश्चिम विधानसभा से चुनाव जीते थे। पेशे से चार्टड अकाउंटेंट सत शर्मा भाजपा-पीडीपी की सरकार गिरने तक 40 दिनों के लिए अावास एवं शहरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। अब वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में संसद में जम्मू कश्मीर की आवाज बनेंगे।
दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए सत शर्मा ने अपनी जीत को भाजपा व लोगों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर उनकी जीत सुनश्चित की है। भाजपा हाइकमान ने उन्हें एक अहम जिम्मेदारी दी है। राज्यसभा में उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह जम्मू कश्मीर के लोगों के मुद्दों को जोर शोर से उजागर कर उनकी व पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरें।