Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बडगाम उपचुनाव के नतीजे जनता की नाराजगी का संकेत', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करा ने नेकां पर जमकर साधा निशाना 

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 10:15 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद करा ने बडगाम उपचुनाव के नतीजों को जनता की नाराजगी का प्रतीक बताया। उन्होंने बिहार चुनाव नतीजों पर चुनाव आय ...और पढ़ें

    बडगाम उपचुनाव के नतीजे जनता की नाराजगी का संकेत। फाइल फोटो

    बडगाम उपचुनाव के नतीजे जनता की नाराजगी का संकेत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला

    2. बिहार चुनाव नतीजों पर सवाल

    3. राज्य के दर्जे की बहाली का समर्थन

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान तारिक हमीद करा ने कहा कि बडगाम उपचुनाव का परिणाम जनता के असंतोष और अधूरे वादों के प्रति नाराजगी को दर्शाता है जबकि नगरोटा सीट का परिणाम अपेक्षित था क्योंकि यह पहले से ही भाजपा के पास थी। जम्मू में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बिहार चुनाव नतीजों पर टिप्पणी करते हुए करा ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।

    उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष की तरह भूमिका निभाई। उन्हें बधाई दी जानी चाहिए। उन्होंने भाजपा के लिए हर चीज़ आसान कर दी। यह खुली चुनावी धांधली थी, वोट के बदले पैसे और पैसे के बदले वोट का खेल कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के नतीजे जनता की वास्तविक भावना नहीं दिखाते।

    राहुल गांधी ने व्यापक रूप से प्रचार किया, लेकिन जमीन की हकीकत और नतीजे मेल नहीं खाते। लोगों की राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर जो उम्मीदें थीं, वह पूरी नहीं हुईं।

    उन्होंने कहा कि झटके के बावजूद कांग्रेस का मनोबल कमजोर नहीं हुआ है। हमारा हौसला बुलंद है। हम वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई और तेज करेंगे। राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान और मजबूत किया जाएगा।

    बडगाम उपचुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार के कामकाज को लेकर अपना असंतोष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पहले यहां से जीते थे, फिर अधिक बढ़त वाले इस सीट को छोड़ दिया। लोगों ने इसे पसंद नहीं किया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्य का दर्जा बहाल करने के आंदोलन को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

    खबरें और भी