Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर में आतंक भर्ती मामले में CIK का क्रैकडाउन, श्रीनगर सहित कई जिलों में छापामारी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:57 AM (GMT+05:30)

    काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आतंकवाद को बढ़ावा देने और युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल करने के मामले में कश्मीर के कई ...और पढ़ें

    कश्मीर में आतंक भर्ती मामले में CIK का क्रैकडाउन (फाइल फोटो)

    कश्मीर में आतंक भर्ती मामले में CIK का क्रैकडाउन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सीआईके ने कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े मामले में छापेमारी की

    2. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आतंकी भर्ती और महिमामंडन की जांच

    3. बारामूला, शोपियां, अनंतनाग सहित कई जिलों में तलाशी अभियान

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने शनिवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के तहत कश्मीर घाटी के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की।

    यह कार्रवाई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के कथित दुरुपयोग के जरिए आतंकवाद का महिमामंडन करने और युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रभावित करने के मामले में की गई।

    अधिकारियों के अनुसार, CIK की टीमों ने बारामूला, शोपियां, अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा समेत कई जिलों में विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

    अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई एफआईआर संख्या 03/2023 के तहत की जा रही है। यह मामला पुलिस थाना CIK श्रीनगर में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 505 और 153-ए तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 13 और 18 के तहत दर्ज है।

    जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले में ऑनलाइन माध्यमों का कथित तौर पर इस्तेमाल कर आतंकवाद को बढ़ावा देने और लोगों को आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रभावित करने के आरोपों की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान जारी था। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा थी।