यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pahalgam Attack: पाकिस्तान की अब खैर नहीं! कश्मीर में आर्मी चीफ ने दिया 'गीता का ज्ञान', क्या हैं वायरल फोटो के संकेत
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने श्रीनगर का दौरा किया। इस दौरान उनकी एक ...और पढ़ें

एएनआई, श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहली बार जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर पहुंचे और केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
उनके आगमन पर, 15 कोर कमांडर ने उन्हें चल रही सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी और उन्होंने कश्मीर घाटी में तैनात वरिष्ठ सेना कमांडरों के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान आर्मी चीफ और उनकी टीम की एक तस्वीर सामने आई, जो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस फोटो में पूरी टीम एक साथ खड़ी है और आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी सैन्य अधिकारियों से बात कर रहे हैं। उनके बीच में कुछ दूरी पर 'गीता ज्ञान' के साथ अर्जुन और श्रीकृष्ण (रथ पर सवार) का एक फोटो भी लगा है। इस फोटो से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आर्मी चीफ कमांडरों को गीता से जुड़ा ज्ञान दे रहे हैं।

क्या कहती है श्रीमदभगद्गीता?
दरअसल, महाभारत के युद्ध के मैदान कुरुक्षेत्र में जब कौरवों और पांडवों की सेनाएं आमने-सामने खड़ी थीं, तब अर्जुन के मन में एक गहन द्वंद्व पैदा हुआ। अपने ही सगे-संबंधियों, गुरुओं और मित्रों के विरुद्ध युद्ध करना उनके लिए नैतिक रूप से कठिन हो गया। उन्होंने अपना धनुष गांडीव रख दिया और युद्ध करने से मना कर दिया।
खबरें और भी
जिसके बाद श्रीमद्भगवद्गीता की शुरुआत होती है। जिसमें बताया गया कि कर्तव्य मनुष्य के लिए कितना आवश्यक है और अन्याय सहना उतना ही अपराध है, जितना अन्याय करना। अन्याय से लड़ना मनुष्य का कर्तव्य है और इस तरह गीता में अर्जुन को श्रीकृष्ण भगवान ने युद्ध के लिए अग्रसर किया था।

पाकिस्तानी सेना ने LoC पर की गोलीबारी
अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह पाकिस्तानी सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कुछ जगहों पर गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर कुछ जगहों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत
इससे पहले 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है और आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए कई तलाशी अभियान चला रही है।