Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    J&K Election 2024: बीजेपी ने वापस ले ली लिस्ट, सुबह जारी की थी 44 उम्मीदवारों की पहली सूची

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 12:03 PM (IST)

    Jammu Kashmir Assembly Elections 2024 जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद बीजेपी ने आज पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में उन्होंने 44 उम ...और पढ़ें

    J&K Election 2024: बीजेपी ने जारी की थी 44 उम्मीदवारों की पहली सूची।
    J&K Election 2024: बीजेपी ने जारी की थी 44 उम्मीदवारों की पहली सूची।

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। Jammu kashmir BJP candidate list:  बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की पहली सूची को वापस ले ली है। बीजेपी ने सोमवार सुबह 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अर्शिद भट्ट को राजपोरा, जावेद अहमद कादरी को शोपियां, मो. रफीक वानी अनंतनाग पश्चिम, सैयद वजाहत अनंतनाग, सुश्री शगुन परिहार किश्तवाड़ और गजय सिंह राणा को डोडा से टिकट दिया है। 

    लिस्ट में बीजेपी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को टिकट नहीं दिया था। घाटी में 2 कश्मीरी पंडितों को बीजेपी ने टिकट दिया था। श्रीनगर की हब्बाकदल से कश्मीरी हिंदू अशोक भट्ट को उतारा था। इस सीट पर कश्मीरी हिंदू मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। अब बीजेपी ने लिस्ट को वापस ले ली है। लिस्ट में संशोधनक कर दोबारा जारी करेगी। 

    इससे पहले आम आदमी पार्टी ने (J&K Vidhan Sabha chunav 2024) सात उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। गुलाम नबी आजाद की पार्टी ने भी 13 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।  

    बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस बर तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 25 सिंतबर और एक अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।

    खबरें और भी

    इन उम्मीदवारों को यहां से मिला था टिकट

    1. पाम्पोर- सैयद शौकत गयूर अंद्राबी

    2. राजपोरा- अर्शीद भट्ट

    3. शोपियां- जावेद अहमद कादरी

    4. अनंतनाग- रफीक वानी

    5. अनंतनाग- सैयद वजाहत

    6. श्रीगुफवाड़ा- सोफी यूसुफ

    7. शानगुस अनन्तनाग पूर्व- वीर सराफ

    8. इन्दरवल- तारिक कीन

    9. किश्तवाड़- शगुन परिहार

    10. पाडेर-नागसेनी- सुनील शर्मा

    11. भदरवाह- दलीप सिंह परिहार

    12. डोडा- गजय सिंह राणा

    13. डोजा पश्चिम- शक्ति राज परिहार

    14. रामबाण- राकेश ठाकुर

    15. बनिहाल- सलीम भट्ट

    यह भी पढ़ें- J&K Election: सात दशक बाद सच होने जा रहा सपना, विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे विस्थापित हिंदू