Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    J&K Election 2024: जम्मू-कश्मीर में 4 को नहीं, अब 8 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती, चुनाव आयोग का बड़ा एलान

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 06:54 PM (IST)

    डिजिटल डेस्क श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने शनिवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब ...और पढ़ें

    J&K Election 2024: जम्मू-कश्मीर में 4 को नहीं, अब 8 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती।
    J&K Election 2024: जम्मू-कश्मीर में 4 को नहीं, अब 8 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती।

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होगा मतदान।
    2. अब चार को नहीं, आठ अक्टूबर को आएंगे नतीजे।
    3. 18 सितंबर को होगी पहले चरण की वोटिंग।

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने शनिवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब वोटों की गितनी 4 को नहीं बल्कि 8 अक्टूबर को होगी।

    लेकिन चुनाव तय तिथि पर ही होगा। जम्मू-कश्मीर में इस बार तीन बार चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा।

    पहले चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। उम्मीदवारों ने अपना नामांकन करा लिया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें हैं। पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान होगा।

    18 सितंबर को इन सीटों पर होगा चुनाव

    1. पंपोर
    2. त्राल
    3. पुलवामा
    4. राजपोरा
    5. जैनापोरा
    6. शोपियां
    7. डी.एच. पोरा
    8. कुलगाम
    9. देवसर
    10. दूरु
    11. कोकेरनाग (एसटी)
    12. अनंतनाग पश्चिम
    13. अनंतनाग
    14. श्रीगुफ़वारा-बिजबेहरा
    15. शंगस-अनंतनाग पूर्व
    16. पहलगाम
    17. इंदरवाल
    18. किश्तवाड़
    19. पैडर-नागसेनी
    20. भद्रवाह
    21. डोडा
    22. डोडा पश्चिम
    23. रामबन
    24. बनिहाल

    बता दें कि पिछली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। साल 2014 में 87 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। बीजेपी और पीडीपी ने मिलकर सरकार बनाई थी।

    यह भी पढ़ें- J&K News: 'हर धर्म की करें रक्षा, कुछ भी स्थायी नहीं', असम सीएम के फैसले पर ऐसा क्यों बोले फारूक अब्दुल्ला