VIDEO: उड़ानें रद, हाईवे बंद... कश्मीर में बरस रही 'सफेद आफत' से लोग परेशान
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कें बंद हो गई हैं और छह जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। वैष्णो देव ...और पढ़ें
HighLights
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से सड़कें बंद
श्रीनगर एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद
रास्ते में फंसे पर्यटकों ने प्रशासन से की अपील
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में इस दौरान भारी बर्फबारी का क्रम जारी है। शुक्रवार को स्नोफॉल के बाद कई इलाकों में हालात गंभीर हो गए। खराब मौसम को देखते हुए कई सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं। वहीं, प्रशासन ने छह जिलों में हिमस्खलन का भी अलर्ट जारी किया है।
जम्मू संभाग के पटनीटॉप, नथाटॉप, सनासर, बाटोटे, बनिहाल, गुल और आसपास के पहाड़ी इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी भारी बर्फबारी हुई, जिससे जनजीवन ठप हो गया। रास्ता बंद होने और बाजार सुनसान होने के कारण रामबन जिले के बाटोटे में कई दुकानदारों ने ग्राहकों के न आने से लगातार दूसरे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं।
बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित
केंद्रशासित प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से बिजली ढांचा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जम्मू संभाग में 20 घंटे बाद भी अधिकतर इलाके अंधेरे में डूबे रहे। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने भी माना है कि अभी तक कुल बिजली आपूर्ति का 52 प्रतिशत ही बहाल हो पाया है। अगले चौबीस घंटों में आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।
जेपीडीसीएल के अनुसार शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और भारी बर्फबारी के चलते पावर डिमांड/लोड में बहुत ज्यादा गिरावट आई और यह सुबह करीब 4 बजे 140 एमवी के सबसे निचले लेवल पर आ गई जबकि सामान्य औसत चालू लोड लगभग 1070 एमवी है। कटड़ा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी के बाद वैष्णो देवी यात्रा को भी सस्पेंड कर दिया गया था। भारी बर्फबारी के बाद बीआरओ ने सोनमर्ग, कुल्लन और गागांगीर में बर्फ हटाने का अभियान चलाया हुआ है।
खबरें और भी
VIDEO | Jammu and Kashmir: BRO carries out snow clearance operations on Sonamarg, Kullan and Gagangir roads following heavy snowfall in the region. #Snowfall #WeatherUpdate #JammuAndKashmir
— Press Trust of India (@PTI_News) January 24, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/7VW1QeOlIR
पर्यटकों का छलका दर्द
अनंतनाग में भारी बर्फबारी की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद है। पंजाब के पटियाला के एक टूरिस्ट ने कहा, "मैं पंजाब के पटियाला से हूं। पहले चार दिन हमने यहां बहुत एन्जॉय किया, लेकिन पिछले दो दिनों से हम यहाँ फंसे हुए हैं। हम सरकार से रिक्वेस्ट करते हैं कि प्लीज़ सड़क साफ करवा दें ताकि हम जल्द से जल्द घर पहुँच सकें, क्योंकि हमें भी घर वापस जाकर काम पर लौटना है।"
वहीं, एक अन्य पर्यटक ने कहा कि रास्ते बंद होने से घर वापस नहीं जा पा रहे हैं। यहां हम कई घंटों से रास्ते में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने सड़क पर जमी बर्फ को हटाने का काम जारी रखा हुआ है। लेकिन इसमें काफी समय लग रहा है।
लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया कि मुगल रोड, SSG रोड और सिंथन रोड को भी ताज़ा बर्फ़ जमा होने की वजह से बंद कर दिया गया है, लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक बर्फ से ढकी सड़कें पूरी तरह से ठीक नहीं हो जातीं और ट्रैफिक के लिए सुरक्षित घोषित नहीं कर दी जातीं, तब तक वे उन पर यात्रा न करें।
VIDEO | Jammu and Kashmir: Fresh snowfall blankets the upper reaches of Ganderbal, turning the region white.
— Press Trust of India (@PTI_News) January 24, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Ganderbal #Snowfall pic.twitter.com/8TBTIDKGT7
वहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा कि कृपया ध्यान दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर NOTAM लागू होने और श्रीनगर में लगातार बर्फबारी के कारण आज श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुछ उड़ानें अभी रद कर दी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा प्लान करने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस से लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस चेक कर लें। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।
यह भी पढ़ें- स्नोफॉल में भी वंदे भारत एक्सप्रेस के नहीं लगे ब्रेक, पटरियों पर जमी बर्फ को चीरती ट्रेन का VIDEO वायरल
रनवे पर जम गई बर्फ
अधिकारियों ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण एक दिन तक बंद रहने के बाद शनिवार को यहां एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू हो गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने BRO के साथ मिलकर शनिवार सुबह मौसम में सुधार के बाद रनवे को चालू करने के लिए एप्रन और टैक्सीवे को सफलतापूर्वक साफ किया। शुक्रवार को कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन रद्द करने पड़े क्योंकि रनवे पर बर्फ जमा हो गई थी।