Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आसमानी 'आफत' से हिमाचल में 535 सड़कें बंद, मनाली-शिमला में लंबा जाम; श्रीनगर एयरपोर्ट पर उड़ानें रद

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 09:45 AM (IST)

    पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दो से तीन फुट बर्फ जमने से आवश्यक सेवाएं बा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित।

    2. सैकड़ों सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी ब्लॉक।

    3. तापमान शून्य से नीचे, उड़ानें रद, बचाव कार्य जारी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। एक तरफ, पर्यटक इस बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ जमने से सभी जरूरी सेवाएं बाधित हो गई हैं।

    Jammu Kashmir Snowfall weather update (4)

    जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में करीब एक फुट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है, जबकि ऊपरी पहाड़ी इलाकों में लगभग दो से तीन फुट बर्फबारी हुई है। भूस्खलन, पेड़ गिरने और भारी बर्फ जमने की वजह से हाईवे और लिंक रोड समेत सड़कें बंद हैं। कई इलाकों में तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया है।

    भारी बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) बंद कर दिया गया और उधमपुर के जखानी चौक पर भी आवाजाही रोक दी गई।

    बर्फबारी के चलते उड़ानें रद

    बारामूला, बडगाम और रामबन के पहाड़ी रिसॉर्ट शहर बटोटे में भी काफी बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर से ढका नजर आया। बर्फबारी की वजह से हवाई यात्रा भी बाधित हुई, श्रीनगर एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइंस ने कई उड़ानों को अस्थायी रूप से सस्पेंड और कैंसिल करने की घोषणा की है।

    श्रीनगर एयरपोर्ट के सोशल मीडिया हैंडल से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें जानकारी दी गई है, 'दिल्ली एयरपोर्ट पर NOTAM लागू होने और श्रीनगर में खराब मौसम की वजह से, श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कुछ फ्लाइट्स आज कैंसिल कर दी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले वे अपनी-अपनी एयरलाइंस से फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक करें।'

    Jammu Kashmir Snowfall weather update (5)

    हिमाचल में नेशनल हाईवे समेत 535 सड़कें बंद

    नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगहों पर गाड़ियां और लोग फंस गए। पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण चार नेशनल हाईवे समेत 535 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि बड़े पैमाने पर बर्फ हटाने का काम जारी है।

    खबरें और भी

     

    विभाग की तरफ से जानकारी दी गई कि बर्फबारी की वजह से करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। DCR नैनीताल और जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों ने तेजी से बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

    रामगढ़-मुक्तेश्वर और धनाचूली बैंड इलाकों में फंसे वाहनों और यात्रियों को बचाया जा रहा है। यहां टीमों ने JCB मशीन का इस्तेमाल करके सड़क से बर्फ हटाई और लगभग 20 से 25 गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    Jammu Kashmir Snowfall weather update (2)

    यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी भवन और पटनीटॉप में जमकर हुआ स्नोफॉल, कश्मीर जाने वाला सड़क और हवाई संपर्क ठप; आज सभी स्कूल बंद

    यह भी पढ़ें- बर्फबारी से सजा 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड', कई सड़कें बंद; बर्फ से ढके 50 से ज्‍यादा गांव