बर्फबारी से सजा 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड', कई सड़कें बंद; बर्फ से ढके 50 से ज्यादा गांव
चमोली जिले में भारी बर्फबारी से 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' औली बर्फ से ढक गया है। 50 से अधिक गांव हिम आच्छादित हो गए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ ह ...और पढ़ें
HighLights
औली 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' बर्फ से ढका
चमोली में 50 से अधिक गांव हिम आच्छादित
औली, बदरीनाथ सहित कई सड़कें अवरुद्ध
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। शुक्रवार को हुई बर्फबारी ने 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' औली का श्रृंंगार कर दिया है। चारों और बर्फ ही बर्फ है। वहीं बर्फबारी से चमोली जिले में 50 से अधिक गांव हिम आच्छादित हो गए हैं। साथ ही बर्फबारी से औली मोटर मार्ग व बदरीनाथ हाइवे बंद हैं। ज्योतिर्मठ औली हाइवे कवांण बैड के पास से ही बर्फ के चलते बंद है। इस सड़क पर फिसलन के चलते दिक्कतें हो रही है। पुलिस ने टीवी टावर के पास पर्यटन वाहनों को रोका गया है।
यहां से स्थानीय वाहनों से औली की आवाजाही हो रही है। बदरीनाथ हाइवे भी हनुमानचट्टी से आगे बंद है। इस क्षेत्र में सीमा पर बीआरओ व सेना के वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। इसके अलावा कर्णप्रयाग गैरसैंण हाइवे भी दिवालीखाल कालीमाटी के बीच बर्फबारी से बाधित हो रहा है। बताया गया कि इस क्षेत्र में वाहन फिसल रहे हैं। जिससे दुर्घटना का अंदेशा है।
रुद्रप्रयाग पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग मोहानखाल क्षेत्र में कि.मी. 39 से 44 तक बर्फ जमने के कारण अवरुद्ध है। मार्ग को सुचारु करने हेतु लोक निर्माण विभाग, पोखरी द्वारा जेसीबी मशीन से सड़क की सतह से बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौसम अनुकूल होते ही मार्ग शीघ्र खोलने का प्रयास किया जायेगा।
चमोली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ-मलारी-नीति मोटर मार्ग मलारी तक यातायात हेतु सुचारू है। मलारी से नीति के लिए मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण यातायात हेतु अवरूद्ध है। राष्ट्रीय राजमार्ग सिमली-थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग यातायात हेतु सामान्य सुचारू है। (एन0 एच0- 109K0 66 आर0सी0सी0 गौचर ) राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग-सिमली-गैरसैंण मोटर मार्ग दीवालीखाल से आगे बर्फवारी के कारण यातायात हेतु अवरूद्ध है, मोटर मार्ग सुचारू किये जाने हेतु जे0सी0बी0 भिजवा दी गयी है। मोटर मार्ग पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Snowfall in Uttarakhand: चंपावत में दो साल बाद हुई बर्फबारी, सुबह दिखा ऐसा नजारा; कैमरा लेकर दौड़ पड़े लोग
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में बर्फबारी के बाद शीतलहर, रात भर बारिश का चलता रहा दौर; अगले 24 घंटों में फिर पड़ेगी बर्फ
यह भी पढ़ें- Snowfall Photos: बर्फबारी से लकदक पिथौरागढ़ के पहाड़, दिखा बर्फ की चादर के ढके हिमालय का अद्भुत दृश्य
यह भी पढ़ें- नैनीताल से आई बर्फबारी की ताजा तस्वीरें, मौसम के पहले स्नोफॉल से बदले सरोवरी नगरी के नजारे; फंसी गाड़ियां
चमोली जिले में भारी बर्फबारी एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आज बर्फबारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश रखा गया है। वर्तमान मौसम परिस्थितियों के कारण आवागमन एवं जनजीवन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

