Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall in Uttarakhand: चंपावत में दो साल बाद हुई बर्फबारी, सुबह दिखा ऐसा नजारा; कैमरा लेकर दौड़ पड़े लोग

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 08:38 AM (IST)

    चंपावत जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रात भर भारी बर्फबारी हुई, जिससे एबट माउंट, मायावती आश्रम और माणाधूरा जैसी चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई ...और पढ़ें

    शुक्रवार को में हुई बर्फबारी की तस्‍वीर। जागरण

    शुक्रवार को में हुई बर्फबारी की तस्‍वीर। जागरण

    HighLights

    1. चंपावत के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

    2. एबट माउंट, मायावती आश्रम पर जमी बर्फ की चादर

    3. स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया

    जागरण संंवाददाता, चंपावत। मौसम के करवट बदलते ही पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी हुई। जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में देर रात बर्फबारी हुई। जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने लुत्फ उठाया। सुबह तक पर्वत पर बर्फ जमी रही। लोग मोबाइल लेकर इन नजारों को कैद करने दौड़ पड़े। चंपावत में दो साल बाद बर्फबारी हुई है। 

    लोहाघाट क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थान एबट माउंट, मायावती आश्रम, माणाधूरा, झूमा के चोटियों पर शुक्रवार की रात बर्फबारी हुई। जिससे पर्वत चोटियां सफेद बर्फ को चादर मानो ओढ़ ली हो। इस दौरान आवागमन कर रहे पर्यटक, स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। व

    हीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल, यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग भी सक्रिय दिखा। सुबह तक लोग बर्फबारी का नजारा लेने पहुंच रहे हैं। अपने मोबाइल फोन में इस पल को कैद कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में बर्फबारी के बाद शीतलहर, रात भर बारिश का चलता रहा दौर; अगले 24 घंटों में फिर पड़ेगी बर्फ

    यह भी पढ़ें- Snowfall Photos: बर्फबारी से लकदक पिथौरागढ़ के पहाड़, दिखा बर्फ की चादर के ढके हिमालय का अद्भुत दृश्‍य

    यह भी पढ़ें- नैनीताल से आई बर्फबारी की ताजा तस्‍वीरें, मौसम के पहले स्‍नोफॉल से बदले सरोवरी नगरी के नजारे; फंसी गाड़ियां

    खबरें और भी