Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: जम्मू-कश्मीर में आज साफ रहेगा मौसम, तीन बाद छाए रहेंगे बादल; बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 08:34 AM (IST)

    Jammu-Kashmir Weather Update जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज मौसम साफ रहेगा और लद्दाख के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने ...और पढ़ें

    Weather Update: जम्मू-कश्मीर में आज साफ रहेगा मौसम
    Weather Update: जम्मू-कश्मीर में आज साफ रहेगा मौसम

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में आज साफ रहेगा मौसम
    2. प्रदेश में 29 अक्टूबर से छाए रहेंगे बादल
    3. दो नवंबर तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान नहीं है।

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। Jammu-Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा और लद्दाख के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि 25 से 28 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मुख्य रूप से साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।

    तीन बाद मौसम में छाए रहेंगे बादल

    जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आने वाले दिन में ठंड बढ़ेगी क्योंकि 29 अक्टूबर से मौसम आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। जिससे तापमान में गिरावट होगी और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, 30-31 अक्टूबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- J&K Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तीन दिन तक साफ रहेगा आसमान; फिर बरसेंगे बदरा

    2 नवंबर तक बारिश, बर्फबारी का अनुमान नहीं

    मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 1-2 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंशिक रूप से लेकर आम तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। 2 नवंबर तक प्रदेश में बारिश और भारी बर्फबारी का कोई अनुमान नहीं है। ऐसे में यह मौसम फसलों की कटाई और सुरक्षित भंडारण के साथ-साथ सभी बाहरी गतिविधियों के लिए अनुकूल है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में अगले दस दिन न होगी बारिश न बर्फबारी, तापमान में हुई बढ़ोतरी; जानिए मौसम विभाग ने और क्या कहा

    खबरें और भी