'विधानसभा किसी की जागीर नहीं...', सवाल पूछने से रोका तो गुस्से से तमतमाए विधायक मेहराज मलिक, स्पीकर ने दी चेतावनी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में AAP विधायक मेहराज मलिक ने बिजली बिल माफी योजना पर पूरक सवाल पूछने की अनुमति न मिलने ...और पढ़ें

अध्यक्ष ने कहा- मैंने संयम रखा, वरना सबक सिखा देता। (फाइल फोटो)
HighLights
AAP विधायक मेहराज मलिक ने विधानसभा में पूरक सवाल पर हंगामा किया।
बिजली बिल माफी योजना से जुड़े पूरक सवाल पूछने की अनुमति नहीं मिली।
अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने मलिक को अपनी सीट पर लौटने को कहा।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मंगलवार को बिजली बिल माफी योजना का मुद्दा उठा। AAP विधायक मेहराज मलिक ने इस पर पूरक सवाल पूछना चाहा। अनुमति नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने सदन में हंगामा किया।
विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने मलिक को पूरक सवाल पूछने से रोकते हुए अपनी सीट पर लौटने को कहा। इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए मलिक ने सदन में कहा, 'विधानसभा किसी की जागीर नहीं है।'
स्थिति तनावपूर्ण होने पर अध्यक्ष ने मलिक को उचित व्यवहार करने की चेतावनी दी और कार्रवाई की बात कही।
पूरक सवाल की अनुमति क्यों नहीं मिली?
बाद में अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने स्पष्ट किया कि सदन की एक समिति पहले ही यह तय कर चुकी है कि पूरक सवाल केवल वही सदस्य पूछ सकते हैं, जिन्होंने मूल सवाल उठाया हो।
मेहराज मलिक के हंगामे पर भड़के राथर
राथर ने कहा, 'इस सदस्य (मेहराज मलिक) ने उचित व्यवहार नहीं किया। मैंने बहुत संयम रखा, वरना मैं उन्हें सबक सिखा देता। उन्हें सदन में व्यवहार करने का तरीका नहीं पता।'
