Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    J&K Weather: जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम का मिजाज, 27-28 फरवरी को होगी बारिश

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 07:00 AM (IST)

    जम्मू संभाग में अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है, जिसके बाद पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। 27 और 28 फरवरी को फिर हल्की बारिश ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम का मिजाज। फाइल फोटो

    जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम का मिजाज। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अगले 24 घंटों में जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना।

    2. 18 से 24 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

    3. 27 और 28 फरवरी को फिर हल्की बारिश हो सकती है।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। गर्मी की तरफ बढ़ते जम्मू संभाग में अगले चौबीस घंटों के दौरान आंशिक बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। उसके बाद अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और पारा चढ़ने से सर्दी छू मंत्र होती दिखेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरान शाम के समय आसमान में आंशिक बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी लेकिन 18 से 24 फरवरी तक मौसम शुष्क ही रहेगा। 25 और 26 को आंशिक बादल छाएंगे जबिक 27 व 28 को हल्की बारिश की संभावना है।

    इस सबके बीच सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम पर पारा 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। तापमान में बढोतरी के चलते जम्मू में दोपहर के समय सर्दी से राहत मिल गई है। सुबह और शाम सर्दी हो रही है।

    लोगों ने भारी भरकम गर्म कपड़े उतार दिए हैं और हल्के गर्म कपड़े पहनना जारी रखा हुआ है। लोगों का कहना है कि ऐसे ही तेज धूप पड़ती रही तो कुछ दिनों में ही जम्मू में गर्मी शुरू हो जाएगी। सोमवार को भी दोपहर के समय तेज धूप रही। रात के समय अभी सर्दी बरकारार है। हालांकि पहले की तरह कंपा देने वाली सर्दी नहीं है।

    खबरें और भी

    अधिकतम न्यूनतम

    • जम्मू 25.6 11.5
    • बनिहाल 19.6 10.6
    • बटोत 19.2 8.5
    • कटड़ा 24.4 11.0
    • भद्रवाह 19.4 2.4
    • श्रीनगर 16.6 0.1
    • काजीगुंड 16.5 0.2
    • पहलगाम 13.1 -3.8
    • कुपवाड़ा 16.2 -1.4
    • कुकरनाग 16.0 2.3
    • गुलमर्ग 10.0 -1.6