विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kulgam Encounter: कश्मीर के कुलगाम में पांचवें दिन भी एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने अब तक तीन आतंकी किए ढेर

Published: Tue, 05 Aug 2025 07:54 AM (IST)

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर पांचवें दिन भी जारी है। आतंकियों को मार गिराने के लिए ड्रोन ...और पढ़ें

कुलगाम में आतंकियों की तलाश करते हुए सुरक्षाबल (जागरण फोटो)
कुलगाम में आतंकियों की तलाश करते हुए सुरक्षाबल (जागरण फोटो)

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अक्खाल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच लगातार पांचवें दिन मुठभेड़ जारी है। कुलगाम में छिपे आतंकियों को मार गिराने का अभियान बीते शुक्रवार से जारी है

सोमवार को आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने ड्रोन से भी उनके संभावित ठिकाने पर बम गिराए। सेना के रुद्र हेलीकॉप्टर भी अभियान में शामिल किए गए हैं।

इसके साथ ही आतंकियों के बच निकलने की किसी भी संभावना को समाप्त करने के लिए मुठभेड़स्थल के चारों तरफ से नाकेबंदी करते हुए हुए जवान तलाशी लेते हुए अपना घेरा लगातार तंग करते जा रहे हैं।

अब तक की सबसे लंबी मुठभेड़

मौजूदा वर्ष में यह अब तक की सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सबसे लंबी मुठभेड़ है।आतंकी ठिकाने पर ड्रोन से हमले का यह तीसरा अवसर है। इससे पहले सितंबर 2023 में गडूल अनंतनाग में आतंकियों के ठिकाने पर ड्रोन से बम बरसाए गए थे।

उल्लेखनीय है कि यह मुठभेड़ शुक्रवार की शाम को उस समय शुरु हुई थी,जब सुरक्षाबलों ने अक्खाल कुलगाम के जंगल के ऊपरी हिस्से में जहां कुछ डेरे हैं,में आतंकियों के जमाहोने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया था।

इस मुठभेड़ में अब तक एक सैन्याधिकारी समेत दो सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं। तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना है,लेकिन सुरक्षाबल सिर्फ एक ही आतंकी का शव अपने कब्जे में ले पाए हैं।

यह भी पढ़ें- Kulgam Encounter: लगातार चौथे दिन मुठभेड़ जारी, आतंकियों को मार गिराने के लिए ड्रोन से बरसाए बम; इलाका पूरी तरह सील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।