Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एलजी मनोज सिन्हा ने 28 अप्रैल को बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, पहलगाम हमले पर होगी चर्चा

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 04:04 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने 28 अप्रैल (सोमवार) को विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाया है। पहलगाम हमले के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा। फाइल फोटो
    जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा। फाइल फोटो

    पीटीआई, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम हमले पर चर्चा के लिए 28 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एलजी ने एक आदेश में कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार 28 अप्रैल को बुलाया है। सत्र सुबह 10:30 बजे जम्मू में बैठक के लिए बुलाया गया है।

    अधिकारियों ने कहा कि हमले के बाद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा सत्र बुलाया गया है। जम्मू-कश्मीर कैबिनेट ने बुधवार को एलजी को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सलाह देने का फैसला किया था। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई थी।

    जम्मू-कश्मीर कैबिनेट ने दी थी सलाह

    बता दें कि आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। 20 से अधिक पर्यटक घायल हो गए। हमले के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त है। पहलगाम हमले के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर कैबिनेट ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सलाह दी थी। इसके बाद एलजी मनोज सिन्हा ने एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। सोमवार को 10 बजे यह सत्र बुलाया गया है। 

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पाकिस्तान की अब खैर नहीं! कश्मीर में आर्मी चीफ ने दिया 'गीता का ज्ञान', क्या हैं वायरल फोटो के संकेत