'370 हटना असंवैधानिक था', फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान; कहा- संसद से सड़क तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 को असंवैधानिक बताया और कहा कि नेकां जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेगी। ...और पढ़ें

फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, अनुच्छेद 370 असंवैधानिक संघर्ष जारी रहेगा
HighLights
अनुच्छेद 370 का हटाना असंवैधानिक, बोले फारूक अब्दुल्ला
नेकां जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्षरत
गिरिराज सिंह ने फारूक अब्दुल्ला को बैठक के लिए आमंत्रित किया
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाना एक असंवैधानिक मामला था। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए नेकां का संघर्ष जारी रखेगी।
आज यहां पत्रकारों के साथ एक संक्षिप्त बातचीत में डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सभी जानते हैं कि पा अगस्त, 2019 को जो कुछ हुआ था, वह असंवैधानिक था और यही कारण है कि गत पांच अगस्त बुधवार को संसद में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हमारा समर्थन किया, विरोध प्रदर्शन मं भाग लिया। हमारा संघर्ष और विरोध जारी रहेगा।
उन भाजपा सांसद गिरिराज सिंह द्वारा पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के संदर्भ में की गई टिप्पणी संबंधी सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता।
अलबत्ता, जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कथित तौर पर उन्हें बैठक के लिए आमंत्रित किया है, तो अब्दुल्ला ने इसकी पुष्टि की, लेकिन इस पर विस्तार से कुछ नहीं बताया।जब उनसे पूछा गया कि क्या सिंह ने उन्हें आमंत्रित किया था, तो उन्होंने जवाब दिया-हां।