यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Srinagar Weather: गुलमर्ग समेत पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात व वर्षा, जम्मू-श्रीनगर में कई निचले क्षेत्रों में हुई बारिश; प्रदेश में बढ़ी कड़ाके की ठंड
Jammu Kashmir Weather Update जम्मू कश्मीर में शनिवार दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ ने प्रभाव दिखाया और गुलमर्ग व राजौरी-पुंछ समेत ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों मे ...और पढ़ें

HighLights
- गुलमर्ग समेत पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात व वर्षा
- जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू
- ऊपरी इलाकों में दोपहर बाद पहले वर्षा और फिर हल्की बर्फबारी
- बर्फबारी से कश्मीर घूमने आए पर्यटकों के खिले चेहरे
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शनिवार दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ ने प्रभाव दिखाया और गुलमर्ग व राजौरी-पुंछ समेत ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया। श्रीनगर व जम्मू सहित सभी निचले क्षेत्रों में दिनभर घने बादल छाए रहे और ठंडी शीतलहर चलती रही।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू
कई जगह वर्षा भी हुई है। ताजा हिमपात से कश्मीर को पुंछ जिला के रास्ते जम्मू संभाग से जोड़ने वाला मुगल रोड़ बंद हो गया है, हालांकि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह तक ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी व बारिश हो सकती है। उसके बाद 24 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ें: Jammu News: 75 वर्ष में विधानसभा में पहुंचे सिर्फ सात कश्मीरी हिंदू, अब गूंजेगी आवाज; केंद्र ने आरक्षित की दो सीटें
ऊपरी इलाकों में दोपहर बाद पहले वर्षा और फिर हल्की बर्फबारी
जानकारी के अनुसार गुलमर्ग, सोनमर्ग, साधनाटाप तथा घाटी के कुछ अन्य ऊपरी इलाकों में दोपहर बाद पहले वर्षा और फिर हल्की बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। ताजा बर्फबारी से गुलमर्ग बर्फ की पतली चादर से ढक गया है, जबकि अन्य स्थानों पर भी बर्फ जमा होनी शुरू हो गई थी।
बर्फबारी से कश्मीर घूमने आए पर्यटकों के खिले चेहरे
ताजा बर्फबारी से कश्मीर घूमने आए पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं शनिवार को जम्मू के प्रसिद्ध पर्यटनस्थल पत्नीटाप, नत्थाटाप में बर्फ गिरने की उम्मीद थी। पंचैरी में हल्की बर्फबारी हुई। क्रिसमस व नववर्ष के उपलक्ष में अभी से पर्यटन स्थल पर सैलानियों का तांता लगना शुरू हो गया है।
खबरें और भी
गुलमर्ग में क्रिसमस व नववर्ष पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इधर श्रीनगर समेत सभी निचले इलाकों में सुबह मौसम शुष्क था, लेकिन आसमान पर घने बादल छाए रहे। जम्मू में भी दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। पहले तेज धूप थी। देर शाम को जम्मू के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई।