सोपोर में रहस्यमय हालात में युवक की मौत, पुलिस जांच जारी
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में एक युवक अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर ...और पढ़ें
-1785775568717_m.webp)
सोपोर में रहस्यमय हालात में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला।
पुलिस ने शव कब्जे में लिया, कानूनी-चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी कीं।
मृत्यु के कारण और हालात का पता लगाने के लिए जांच शुरू।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले के सोपोर इलाके के देंजरपोरा में एक युवक अपने घर पर संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। एक संबंधित अधिकारी ने बताया युवक डांगरपोरा के पाल मोहल्ले में अपने घर पर बेहोश हालत में मिला था।
उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, शव अपने कब्ज़े में लिया और कानूनी-चिकित्सीय औपचारिकताओं के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौत के कारण और हालात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि मामले की और जांच की जा रही है, जबकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।