Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा में अब घटने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, मंगलवार को 3 हजार से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:29 PM (IST)

    बाबा अमरनाथ यात्रा को एक महीना पूरा हो गया है, जिसमें श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी जा रही है। मंगलवार को 3289 भक्तों ने दर्शन किए। ...और पढ़ें

    अमरनाथ यात्रा में अब घटने लगी श्रद्धालुओं की संख्या। फाइल फोटो

    अमरनाथ यात्रा में अब घटने लगी श्रद्धालुओं की संख्या। फाइल फोटो

    HighLights

    1. अमरनाथ यात्रा को एक महीना पूरा, श्रद्धालुओं की संख्या में कमी।

    2. मंगलवार को 3289 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन।

    3. कुल 4,67,986 भक्त कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा को एक महीने का समय हो गया है। तीन जुलाई से शुरू हुई बाबा अमरनाथ यात्रा इस बार 57 दिन की है। श्रद्धालुओं की संख्या में कमी का सिलसिला जारी है।

    मंगलवार को 3289 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ ही अब तक पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 467986 पहुंच गई है। जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर से 964 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ।

    जत्था दोपहर बाद बालटाल पहुंच गया। पहलगाम मार्ग से बाबा अमरनाथ यात्रा फिलहाल बंद है। मार्ग की मरम्मत की जा रही है। यात्रा रक्षा बंधन वाले दिन 28 अगस्त को संपन्न होनी है। ऐसे में अभी यात्रा के लिए 24 दिन का समय शेष है। यात्रा पांच लाख की संख्या को पार कर सकती है।