यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'रियासत बचाने के लिए आना होगा आगे', जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों के बढ़ते प्रभाव पर फारूक अब्दुल्ला ने जताई चिंता
नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों से लो ...और पढ़ें

HighLights
- 'जम्मू कश्मीर में दूसरे प्रदेशों से लोग आ रहे हैं'
- 'जमीन लेकर कारखाने चला रहे हैं'
- 'रेत का ठेका बाहर वालों को दिया जा रहा है'
राज्य ब्यूरो, जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में दूसरे प्रदेशों से लोग आ रहे हैं। वह जमीन ले जा रहे हैं और कारखाने चला रहे हैं। रेत का ठेका बाहर वालों को दिया जा रहा है। सब कुछ बाहर वालों को मिल रहा है जैसे कि हमारे रियासत वाले बेकार हैं।
उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि आपको इस रियासत को बचाना है। आप यहां के मालिक हैं। जब तक हक के लिए के लिए खड़े नहीं होंगे, इंसाफ नहीं मिलेगा और न ही मसलों का समाधान होगा।
लोगों को नई सरकार से बहुत उम्मीदें
जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए
अब आर्टिफिशयल इंटेलीजेंसी का जमाना