Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'न भूलेंगे, न माफ करेंगे', पहलगाम आतंकी हमले के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए बोले एलजी मनोज सिन्हा

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 10:39 AM (IST)

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आतंकवाद को न भूलने और न माफ करने का संकल्प लेते हुए जम्मू-कश ...और पढ़ें

    पहलगाम हमले के बलिदानियों को एलजी मनोज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि (फाइल फोटो)

    पहलगाम हमले के बलिदानियों को एलजी मनोज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा नेने पहलगाम आतंकी हमले में बलिदानी हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा हम हम पहलगाम हमले को कभी नहीं भूलेंगे। हम माफ नहीं करेंगे।

    यह हमारी गंभीर प्रतिज्ञा है। भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट खड़ा है। हम जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अटूट प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प का संकल्प लेते हैं।

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा '2025 में आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी स्मृति हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेगी। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। हम न भूलेंगे। हम माफ नहीं करेंगे। यह हमारी गंभीर प्रतिज्ञा है। भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट खड़ा है। हम जम्मू-कश्मीर की धरती से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अटूट प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प का संकल्प लेते हैं।'

    आज पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें आतंकियों ने नाम पूछकर लोगों को निशाना बनाया था। जिसके बाद सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

    भारतीय सेना ने भी पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' का संकल्प दोहराया है। सेना ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि भारत के खिलाफ हर दुस्साहस का जवाब निर्णायक होगा।