यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kashmir Accident: जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा, चिनैनी नाशरी टनल में पलटी तेज रफ्तार कार; एक BSF जवान की मौत
Accident in Jammu Kashmir जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा हो गया है। चिनैनी नाशरी टनल (Nashri Tunnel) में तेज रफ्तार पलट गई। हादसे में एक बीएसएफ जवान ...और पढ़ें

HighLights
- चालक लापरवाही से चला रहा था वाहन
- हादसे के बाद से फरार है चालक
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। शनिवार तड़के चिनैनी नाशरी टनल में वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुए हादसे में सीमा सुरक्षा बल के जवान की मौत हो गई है। जबकि वाहन में सवार अन्य जवान सुरक्षित बच गए हैं। वहीं हादसे के बाद से चालक फरार है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस तलाश कर रही है।
तेज रफ्तार की वजह से खो गया नियंत्रण
जानकारी के मुताबिक महिंद्रा जायलो वाहन से सीमा सुरक्षा बल की 26वीं वाहिनी के अधिकारी और जवान श्रीनगर से जम्मूर की तरफ आ रही थी। वाहन चालक अश्फाक अहमद पुत्र मोहम्मद अनवर भट्ट निवासी कुपवाड़ा लापरवाही से काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था।
सुबह साढ़े चार बजे जब वाहन चिनैनी नाशरी टनल से गुजर रहा था तो तेज रफ्तार वाहन टनल के अंदर किलोमीटर नंबर 13.53 पर नियंत्रण से बाहर होकर टनल के अंदर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार सीमा सुरक्षा बल की 26वीं वाहिनी के जवान अमित शुक्ला(30) पुत्र उपेंद्र शुक्ला निवासी झारखंड की मौत हो गई।
आठ जवान थे सवार
पुलिस के मुताबिक वाहन में दो एएसआई रैंक के अधिकारियों सहित कुल आठ जवान सवार थे। अन्य सभी सुरक्षित है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिनैनी उप जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: बालटाल और पहलगाम में भारी बारिश, रोकी गई अमरनाथ यात्रा; अभी तक इतने श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हादसे के बाद से वाहन चालक फरार है, जिसका की धरपकड़ के लिए पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। वहीं इस हादसे के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। मगर बाद में क्रेन की मदद से वाहन को सीथा कर बाहर निकाल कर यातायात सुचारू कर दिया गया।