Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरनाथ यात्रियों के लिए राहत, दोपहर 1 बजे बाद ऊधमपुर से आगे जाने पर रोक, 30+ आवास केंद्र बने श्रद्धालुओं का सहारा

    By Sher Singh Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Wed, 08 Jul 2026 07:15 AM (IST)

    ऊधमपुर जिला प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों के लिए सभी आवास केंद्र सक्रिय कर दिए हैं, जहाँ कट-ऑफ समय के बाद रोके गए या बिना पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को भो ...और पढ़ें

    बिना पंजीकरण वाले यात्री ऊधमपुर आवास केंद्रों में कर रहे रात्रि विश्राम।

     बिना पंजीकरण वाले यात्री ऊधमपुर आवास केंद्रों में कर रहे रात्रि विश्राम

    HighLights

    1. ऊधमपुर में अमरनाथ यात्रियों के लिए आवास केंद्र सक्रिय।

    2. कट-ऑफ समय के बाद रोके गए यात्रियों को सुविधाएँ।

    3. भोजन, पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए ऊधमपुर जिला प्रशासन ने जिले में बनाए गए सभी आवास केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।

    कट-ऑफ समय के बाद आगे जाने की अनुमति न मिलने वाले यात्रियों को इन केंद्रों में ठहराया जा रहा है, जहां भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सोमवार को विभिन्न आवास केंद्रों में करीब 500 श्रद्धालुओं को ठहराया गया, जबकि रविवार को यह संख्या दो हजार से अधिक रही।

    श्री अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए आवास केंद्र यात्रियों के लिए राहत का केंद्र बने हुए हैं। हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन केंद्रों में रात्रि विश्राम कर रहे हैं, जहां उनके रहने, खाने और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

    प्रशासन द्वारा तय किए गए कट-ऑफ समय के अनुसार दोपहर एक बजे के बाद जखैनी से आगे किसी भी अमरनाथ यात्री को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा जिन श्रद्धालुओं के पास यात्रा पंजीकरण या होटल बुकिंग नहीं है, उन्हें भी सुरक्षा कारणों से आगे बढ़ने से रोका जा रहा है और आवास केंद्रों में ठहराया जा रहा है।

    दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं को ठहराया

    रविवार को जिले के 30 से अधिक आवास केंद्रों में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं को ठहराया गया था। वहीं सोमवार को करीब 500 यात्रियों को विभिन्न केंद्रों में रखा गया, जहां उन्हें भोजन, पेयजल और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यात्रियों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त प्रेम सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न आवास केंद्रों का दौरा किया।

    खबरें और भी

    अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। गिरदावर विमल शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार नमामि देविका संस्था की ओर से आवास केंद्रों में ठहरे श्रद्धालुओं के लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि यात्रियों को रात भर सुरक्षित ठहराने के बाद अगले दिन यात्रा जत्थों के रवाना होने पर उन्हें घाटी की ओर भेजा जाता है। जिला प्रशासन का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा दोनों को समान प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु अपनी यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पूरी कर सके।