गुलाम कश्मीर में बैठे चार आतंकियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच, UAPA के तहत रामबन पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रामबन पुलिस ने पाकिस्तान और पीओके में छिपे चार वांछित आतंकियों की करीब 90.77 लाख रुपये की अचल संपत्तियां अटैच की हैं। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां ...और पढ़ें

गुलाम कश्मीर में बैठे चार आतंकियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच। फोटो जागरण
HighLights
रामबन पुलिस ने चार वांछित आतंकियों की संपत्ति अटैच की।
करीब 90.77 लाख रुपये की अचल संपत्तियां जब्त की गईं।
यह कार्रवाई UAPA की धारा 25 के तहत हुई।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। आतंकवाद की आर्थिक कमर तोड़ने की दिशा में रामबन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर(पीओके) में छिपे बैठे चार वांछित आतंकियों की करीब 90.77 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां अटैच कर दी हैं। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 25 के तहत पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की गई।
पुलिस ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है3 उनमें बनिहाल के जिन्हाल निवासी अब्दुल रशीद उर्फ बशीर की 11 मरला पैतृक भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत 9.25 लाख रुपये है, शामिल है। इसके अलावा कुंदन खड़ी निवासी गुलाम रसूल उर्फ बादशाह की 10 कनाल भूमि पर खेती के अधिकार, जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये आंकी गई है, को भी अटैच किया है
इसी तहह से कूट खड़ी निवासी अब्दुल लतीफ नाइक उर्फ सज्जाद की तीन कनाल पैतृक भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है को अटैच किया है। इसके अलावा बनिहाल के चरील निवासी मुश्ताक अहमद की दो मरला भूमि, जिसकी अनुमानित कीमत 1.52 लाख रुपये है, को भी अटैच कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवाद के समर्थन तंत्र को कमजोर करने और आतंकियों व उनके सहयोगियों को अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों का लाभ उठाने से रोकने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर आतंकवाद के वित्तीय नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। रामबन पुलिस ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल आतंकियों, उनके सहयोगियों तथा समर्थकों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।