कटड़ा की भागथा पंचायत में PKVY के तहत लगा शिविर, किसानों को सिखाए गए जैविक खेती के गुर
पीकेवीवाई के तहत कटड़ा की पंचायत भागथा में किसानों के लिए जैविक खेती जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। ...और पढ़ें
-1785658687272_m.webp)
कटड़ा की भागथा पंचायत में PKVY के तहत लगा शिविर (फोटो: जागरण)
HighLights
कटड़ा की पंचायत भागथा में पीकेवीवाई जागरूकता शिविर आयोजित।
किसानों को जैविक खेती के महत्व और लाभ बताए गए।
जैविक उत्पाद वितरित कर आय बढ़ाने पर जोर दिया।
संवाद सहयोगी, कटड़ा। परम्परागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) के अंतर्गत पंचायत भागथा, कटड़ा में किसानों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करना तथा टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में कृषि अधिकारी राकेश शर्मा ने किसानों को जैविक खेती के महत्व और इसके दीर्घकालिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइकोराइजा सहित अन्य जैविक उत्पादों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता एवं स्वास्थ्य में सुधार होता है, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटती है तथा फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है।
इस अवसर पर किसानों को माइकोराइजा सहित विभिन्न जैविक उत्पाद भी वितरित किए गए। कृषि अधिकारी ने किसानों से अधिक से अधिक जैविक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए जैविक खेती को अपनाने में रुचि दिखाई।