किश्तवाड़ में हस्ती पुल के पास भूस्खलन; भेड़-बकरियों सहित दर्जनों मवेशी मलबे में दबे, चरवाहे बाल-बाल बचे
किश्तवाड़ में हस्ती पुल के पास हुए भूस्खलन में दर्जनों भेड़-बकरियां मलबे में दब गईं, जबकि चरवाहे बाल-बाल बच गए। अचानक पहाड़ से मलबा गिरने से यह हादसा ...और पढ़ें

किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन की यह घटना जम्मू-कश्मीर में हालिया बर्फबारी और बारिश के बाद हुई।
HighLights
किश्तवाड़ में हस्ती पुल के पास भूस्खलन हुआ।
दर्जनों भेड़-बकरियां मलबे में दबकर मारी गईं।
प्रशासन ने मुआवजे और बचाव के लिए टीम बनाई।
संवाद सहयोगी, किश्तवाड़। बुधवार को किश्तवाड़ में भूस्खलन में भेड़ और बकरियों सहित दर्जनों मवेशी मारे गए। यह भूस्खलन हस्ती पुल के पास हुआ, जब चरवाहों का एक समूह अपने मवेशियों के साथ उस इलाके से गुजर रहा था।
उन्होंने बताया कि अचानक ही पहाड़ से मालवा गिरने लगा जिसकी वजह से चरवाहे अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले लेकिन कई जानवर मलबे के नीचे दब गए, लेकिन साथ आए चरवाहे बाल-बाल बच गए। उन्होंने ने बताया कि इस घटना में कितने मवेशी मारे गए, इसकी सही संख्या बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेगी।
पिछले दो दिनों में जम्मू और कश्मीर के ज़्यादातर हिस्सों में ऊंचे इलाकों में ताज़ा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।
बाकी कहीं से भी कोई किसी भी दुर्घटना की खबर नहीं आई है लेकिन यह हादसा हुआ जिसमें यह भेड़ बकरियां मलबे के नीचे दब गई है इसके लिए प्रशासन है एक टीम का गठन किया है जो की मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेगी और चरवाहों का कितना नुकसान हुआ है इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे।
उसके बाद ही चरवाहों को सरकार की तरफ से मुआवजा तय किया जाएगा चरवाहों की जानकारी के अनुसार कोई दो दर्जन के करीब भेड़ बकरियां मलबे में दबी हुई है जिन्हें निकालने का काम सारा दिन करते रहे।