Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की मौत, सांझी छत के पास आया कार्डियक अरेस्ट, MP से परिवार संग आए थे

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:17 PM (IST)

    Jammu News: श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे मध्य प्रदेश के एक श्रद्धालु कालूराम नायक की सांझी छत के पास हृदय गति रुकने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

    वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत।(फाइल फोटो)

    वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत।(फाइल फोटो)

    HighLights

    1. वैष्णो देवी यात्रा से लौटते समय श्रद्धालु की मौत।

    2. सांझी छत क्षेत्र के पास हृदय गति रुकने से निधन।

    3. मृतक कालूराम नायक मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले का था।

    संवाद सहयोगी, जागरण, कटड़ा : श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई। मृतक की पहचान कालूराम नायक (55) पुत्र प्ररत  लाल नायक निवासी मकान नंबर-461, गांव बैखा , तहसील बड़ोद, जिला शाजापुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार श्रद्धालु कालूराम नायक अपने परिवार के साथ मंगलवार शाम को मां वैष्णो देवी के पवित्र दर्शन करने के बाद पैदल यात्रा मार्ग से कटड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान सांझी छत क्षेत्र के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े।

    कार्डियक अरेस्ट से मौत

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। श्रद्धालु को तत्काल उपचार के लिए निकटवर्ती डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार श्रद्धालु की मौत हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) के कारण हुई।

    इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उप-जिला अस्पताल कटड़ा लाया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।