Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां वैष्णो देवी में पूरन सिंह बनकर काम कर रहा था मनीर हुसैन, पुलिस ने फर्जी कार्ड के साथ ऐसे दबोचा

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 03:51 PM (IST)

    मां वैष्णो देवी यात्रा मार्ग (Maa Vaishno Devi Yatra) पर पुलिस ने बाण गंगा क्षेत्र में एक ऐसे मजदूर को गिरफ्तार किया जो दूसरे के पहचान पत्र पर काम कर ...और पढ़ें

    माता वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी कार्ड के साथ पकड़ा गया मजदूर
    माता वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी कार्ड के साथ पकड़ा गया मजदूर

    HighLights

    1. फर्जी पहचान पत्र पर कर रहा था काम
    2. बाण गंगा क्षेत्र में गिरफ्तारी
    3. सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। देशभर से मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi Yatra) के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु की सुरक्षा को लेकर माता श्राइन बोर्ड प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने मंगलवार को माता वैष्णो देवी यात्रा (Mata Vaishno Devi Yatra) मार्ग पर बाण गंगा क्षेत्र में दूसरे के कार्ड पर मजदूरी करने वाले एक मजदूर को दबोच लिया।

    आरोपित के खिलाफ पुलिस थाना कटड़ा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित मजदूर मनीर हुसैन निवासी झंडी, तहसील ठाकराकोट जिला रियासी का रहने वाला है।

    आधार कार्ड की वजह से हुआ खुलासा

    जानकारी के अनुसार पुलिस बाण गंगा क्षेत्र में मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) के यात्रा मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मार्ग पर एक मजूदर पर शक हुआ तो पुलिस ने उसे रोक पहचान पत्र दिखाने को कहा। मजूदर ने अपना नाम पूरन सिंह पुत्र सोबा राम निवासीलड्डा, जिला ऊधमपुर बताया।

    यह भी पढ़ें- मां वैष्णो देवी का दर्शन करने गया था श्रद्धालु, फिर क्यों लगा दी गहरी खाई में छलांग? अस्पताल में भर्ती

    जब उसके पास मौजूद मजदूर कार्ड की फोटो की जांच की गई तो वह उसके चेहरे से मेल नहीं खा रही थी। इस पर उसने अपना आधार कार्ड दिखाया। आधार कार्ड से पता चला कि उसका असली नाम मनीर हुसैन पुत्र मोहम्मद मूसा निवासी झंडी, तहसील ठाकराकोट, जिला रियासी है।

    कोई भी बिना प्रमाणपत्र नहीं कर सकता काम

    इससे स्पष्ट हो गया कि वह दूसरे मजदूर के कार्ड पर मजदूरी कर रहा था। यह मामला यात्रियों और तीर्थयात्रा की व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों के लिए एक चेतावनी स्वरूप है कि इस प्रकार की अनियमित गतिविधियों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    बता दें कि मां वैष्णो देवी मार्ग (Mata Vaishno Devi Yatra) पर घोड़ा, पिट्ठू अथवा पालकी के रूप में कार्य करने वाले मजदूरों का वैध प्रमाणपत्र एसडीएम कटड़ा द्वारा जारी किया जाता है। वैध प्रमाणपत्र के बिना कोई भी व्यक्ति भवन मार्ग पर मजदूरी नहीं कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- मां वैष्णो देवी में घोड़ा-पिट्ठू और पालकी वाले क्यों हैं निराश? व्यापारियों में भी छाई मायूसी; आखिर क्या है वजह