उमर अब्दुल्ला का हाईवे पर सबसे बड़ा फैसला, बोले- 'वीआईपी को नहीं, अब फल और पेट्रोल को मिलेगी VVIP एंट्री'
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर फल लदे ट्रकों और पेट्रोलियम टैंकरों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा फैसला: फल और पेट्रोल को मिलेगी VVIP एंट्री।
HighLights
हाईवे पर फल और पेट्रोलियम टैंकरों को सर्वोच्च प्राथमिकता।
अमरनाथ यात्रा और बागवानों के लिए आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित।
उमर अब्दुल्ला ने रामबन-उधमपुर खंड में स्थिति का जायजा लिया।
डिजिटल डेस्क, रामबन। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर इस वक्त दो चीजों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है - कश्मीर से आने वाले फलों से लदे ट्रक और जम्मू से जा रहे पेट्रोलियम टैंकर।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मकसद है अमरनाथ यात्रा के दौरान जरूरी सामानों की सप्लाई बनी रहे और बागवानों का फल समय पर मंडियों तक पहुंच जाए।
पिछले हफ्ते उधमपुर-रामबन खंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद हाईवे की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री खुद सड़क पर उतरे। जम्मू से श्रीनगर जाते हुए रामबन जिले के पीड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मुझे पता है कि यह फलों का सीजन है।
लोग चाहते हैं कि उनकी फसल खराब होने से पहले मंडियों में पहुंच जाए। साथ ही अमरनाथ यात्रा भी चल रही है, जिसकी वजह से हाईवे पर कुछ पाबंदियां हैं। इसके बावजूद फलों से लदे ट्रकों को प्राथमिकता दी जा रही है। जम्मू से आने वाले पेट्रोलियम टैंकरों को भी प्राथमिकता दी जा रही है ताकि जरूरी सामान की कोई कमी न हो।'
हाईवे का कोई विकल्प नहीं, थोड़ा सब्र रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे का कोई दूसरा विकल्प नहीं है और लोगों से अपील की कि जब भी बारिश या सड़क मरम्मत के कारण ट्रैफिक रोका जाए तो वे धैर्य बनाए रखें।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि NHAI, जम्मू-कश्मीर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन लगातार कोशिश कर रहे हैं कि ट्रैफिक बहाल रहे और बंद होने पर सड़क को जल्द से जल्द खोला जाए। उमर अब्दुल्ला ने उधमपुर और रामबन में हाईवे की स्थिति की समीक्षा की, NHAI अधिकारियों के साथ बैठक की और प्रभावित हिस्सों का दौरा किया।
अमरनाथ यात्रा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। 'यह उत्साहजनक है कि इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं और सभी अब तक सुरक्षित लौटे हैं। हमें उम्मीद है कि और भी ज्यादा श्रद्धालु आएंगे और अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करेंगे।'
पीड़ा के मशहूर ढाबे पर लिया देसी लंच का लुत्फ
इससे पहले मुख्यमंत्री ने पीड़ा के प्रसिद्ध खजूरिया ढाबे पर थोड़ी देर रुक कर राजमा-चावल, देसी घी और अनारदाना चटनी का पारंपरिक लंच किया, फिर श्रीनगर के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर रामबन मोहम्मद अल्यास खान, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस अरुण गुप्ता और अन्य जिला अधिकारी भी मौजूद रहे।