Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उधमपुर के चिनैनी में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 क्वार्टर जब्त

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 05:11 PM (IST)

    चिनैनी पुलिस ने उधमपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर रोहित कुमार को 40 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    चिनैनी में 40 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

    चिनैनी में 40 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार।

    HighLights

    1. चिनैनी पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

    2. आरोपित से 40 क्वार्टर जेके स्पेशल व्हिस्की बरामद

    3. एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी

    जागरण संवाददाता, उधमपुर। उधमपुर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के अभियान के तहत चिनैनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 40 क्वार्टर शराब बरामद कर जब्त कर ली है। मामले में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

    पुलिस के अनुसार, थाना चिनैनी की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से जेके स्पेशल व्हिस्की (250 एमएल) की 40 क्वार्टर बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

    पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रोहित कुमार निवासी घाडियां खुर्द चिनैनी के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।