Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Udhampur News: सफेद और हरे रंग के गुब्बारों संग झूलता मिला पाकिस्तान का झंडा, इलाके में मचा हड़कंप

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 05:16 PM (IST)

    जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के सुनेतार गांव में गुब्बारों से बंधा हुआ पाकिस्तान का झंडा मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले की सूचना प ...और पढ़ें

    गुब्बारों से बंधा मिला पाकिस्तानी झंडा (जागरण इमेज)।
    गुब्बारों से बंधा मिला पाकिस्तानी झंडा (जागरण इमेज)।

    उधमपुर, जम्मू (पीटीआई): जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दर्जन सफेद और हरे रंग के गुब्बारों के साथ एक पाकिस्तानी झंडा मिला। रामनगर तहसील के सुनेतार गांव में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने झंडा और गुब्बारे जब्त कर लिए।

    गुब्बारे के साथ मिला पाकिस्तान का झंडा

    सुनेतार गांव में उस वक्त इलाके में हड़कंप मच गया जब सफेद और हरे रंग के गुब्बारे के साथ पाकिस्तान का झंडा मिला। लोगों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। ये गांव पाकिस्तान और भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा के बहुत करीब है। वहीं, ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि किसी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से गैस के गुब्बारे में पाकिस्तान का झंडा लगाकर उड़ाया होगा।

    जांच के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

    वहीं, इस मामले में एएसपी उधमपुर ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर हर स्तर से जांच कर रही है। साथ ही मामले को दर्ज कर लिया गया है आगामी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

    इससे पहले भी मिल चुके पाकिस्तानी झंडे और गुब्बारे

    वहीं, इससे पहले भी नवंबर 2022 में जम्मू कश्मीर के सांबा के घगवाल इलाके में भी पाकिस्तानी झंडे के आकार का एक गुब्बारा बरामद हुआ था, जिस पर 'बीएचएन' लिखा हुआ था। इससे पहले भी अगस्त 2021 में पंजाब के रूपनगर के संदोया गांव में एक खेत में पाकिस्तानी झंडे और आई लव पाकिस्तान वाले गुब्बारे मिले थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Udhampur News: सबसे लंबी रेल सुरंग और खड़ी-सुंबर स्टेशन के बीच हुआ ट्रॉली रन, 2024 में परिचालन का है लक्ष्य