Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डेढ़ करोड़ के चालान के बाद एआरटीओ रियासी का ऐलान, अब सड़क सुरक्षा से समझौता किसी सूरत में नहीं होगा

    By Rajesh Dogra Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Thu, 14 May 2026 07:00 PM (IST)

    रियासी जिले में पिछले पांच महीनों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर डेढ़ करोड़ रुपये के चालान किए गए हैं। एआरटीओ नासिर अहमद खान ने सड़क सुरक्षा पर कोई ...और पढ़ें

    "एआरटीओ की दोपहिया चालकों को आखिरी चेतावनी: हेलमेट नहीं तो कार्रवाई पक्की, नंबर प्लेट छिपाई तो गाड़ी जब्त।

    "एआरटीओ की दोपहिया चालकों को आखिरी चेतावनी: हेलमेट नहीं तो कार्रवाई पक्की, नंबर प्लेट छिपाई तो गाड़ी जब्त

    HighLights

    1. रियासी में 5 माह में 1.5 करोड़ के चालान।

    2. एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा पर सख्ती का ऐलान किया।

    3. हेलमेट न पहनने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, रियासी। प्रदेशभर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के मामले में रियासी जिला नया रिकॉर्ड बनाकर सामने आया है।

    पिछले पांच माह के दौरान जिले में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के चालान किए गए हैं। वीरवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी एआरटीओ रियासी नासिर अहमद खान द्वारा दी गई।

    उन्होंने बताया कि क्षेत्रफल के लिहाज से चालान के मामले में रियासी जिला प्रदेश में सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    दोपहिया वाहन चालकों को दी अंतिम चेतावनी

    एआरटीओ ने खास तौर पर दोपहिया वाहन चालकों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई चालक गलियों या अंदरूनी रास्तों से निकलकर कार्रवाई से बचने की कोशिश करेगा तो भी उसे नहीं छोड़ा जाएगा।

    उन्होंने बताया कि जिन वाहनों के नंबर प्लेट छिपे पाए जाएंगे या नियमों के विपरीत होंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे वाहनों को जब्त भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैफिक नियम केवल चालान काटने के लिए नहीं बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील में कहा कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।