रियासी पुलिस का नया वार, जब्त मोटरसाइकिल नीलामी को तैयार, पुलिस बोली- 'नशे के कारोबार का हर साधन होगा नष्ट'
रियासी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त एक मोटरसाइकिल को सार्वजनिक नीलामी के लिए आगे बढ़ाया है। पुलिस का ...और पढ़ें

रियासी पुलिस ने जब्त बाइक की नीलामी प्रक्रिया शुरू की।
HighLights
रियासी पुलिस ने नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की।
एनडीपीएस एक्ट में जब्त मोटरसाइकिल होगी सार्वजनिक नीलाम।
पुलिस का लक्ष्य तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ना।
संवाद सहयोगी, रियासी। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए रियासी पुलिस ने अब तस्करी में इस्तेमाल तथा नशा बेचकर अर्जित धन से खरीदे गए वाहनों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जब्त की गई मोटरसाइकिल को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सार्वजनिक नीलामी के लिए आगे बढ़ाया गया है।
जानकारी के अनुसार संबंधित बाइक को थाना रियासी में दर्ज एक एनडीपीएस मामले के दौरान जब्त किया गया था। जांच और कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने वाहन को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रियासी की अदालत में पेश किया। अदालत ने जब्त वाहन की सूची को प्रमाणित करते हुए नियमानुसार इसके निस्तारण की अनुमति दे दी है।
अपराध में इस्तेमाल साधन भी बच नहीं पाएंगे
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों पर कार्रवाई का उद्देश्य केवल जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क को आर्थिक रूप से ध्वस्त करना भी है। पुलिस का मानना है कि जब अपराध में इस्तेमाल होने वाले साधन भी बच नहीं पाएंगे तो नशा कारोबार में शामिल लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
रियासी जिले में हाल के महीनों में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई मामलों में गिरफ्तारी के साथ-साथ नशीले पदार्थ और संदिग्ध संपत्तियां भी जब्त की गई हैं। अब वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होने को पुलिस की कार्रवाई का अगला बड़ा कदम माना जा रहा है।
खबरें और भी
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई को सकारात्मक बताते हुए कहा कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ना भी जरूरी है। लोगों का मानना है कि ऐसे कदमों से युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में मदद मिलेगी।